बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आदित्य बॉलीवुड में बतौर गायक अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। पिछले दिनों वे एक समारोह में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। जहां उनके शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से अब उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में मुनव्वर फारुकी ने भी गायक को जमकर लताड़ लगाई है।
Aditya Narayan: 'पापा कहते हैं बदनाम करेगा, बेटा हमारा ऐसा कांड करेगा', मुनव्वर ने आदित्य नारायण पर कसा तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, आदित्य नारायण के इवेंट मैनेजर ने उनका बचाव करते हुए कहा कि वह शख्स कॉलेज का भी नहीं था और आदित्य ने उसके साथ कई सेल्फी भी ली थी, लेकिन वह फिर भी बीच-बीच में सिंगर को परेशान कर रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि दर्शन रावल ने भी ऐसी घटनाओं के कारण कॉलेजों में शो करना बंद कर दिया है।
हालांकि, मुनव्वर फारुकी ने अब आदित्य को उनके व्यवहार के लिए आड़े हाथों लिया है। मुनव्वर अपनी रोस्टिंग के लिए जाने जाते हैं और इस बार उनके निशाने पर आदित्य नारायण आ गए हैं। ऐसा लगता है कि बिग बॉस 17 के विनर को सिंगर का व्यवहार पसंद नहीं आया है। उन्होंने एक्स पर जाकर आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण के गाने 'पापा कहते हैं' के बोल लिखे।
Papa kehte hain,
badnaam karega!
Beta humare aise kaand karega… #AdityaNarayan
मुनव्वर के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'भाई आप रोस्टिंग किंग हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पापा का नाम खूब रोशन हो गया है। बस पापा ही नजर नहीं आ रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'आदित्य का व्यवहार ठीक नहीं था। उदित जी ने हमेशा अपने फैंस का काफी सम्मान किया है।'
बता दें कि मुनव्वर ने 28 जनवरी को सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया शो बिग बॉस 17 जीता था। अभिषेक कुमार शो के पहले रनर-अप रहे। वहीं, मन्नारा चोपड़ा शो की सेकेंड रनरअप रहीं। अंकिता लोखंडे और अरुण माशेट्टी ने चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया था।