सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के नए किरदार का खुलासा, प्रभास के सबसे अच्छे दोस्त बुज्जी ने उड़ाए फैंस के होश

एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 19 May 2024 11:18 AM IST
विज्ञापन
nag ashwin reveals Kalki 2898 AD new character prabhas best friend bujji its robot car voice by Keerthy Suresh
कल्कि 2898 एडी - फोटो : यूट्यूब: Vyjayanthi Network

'कल्कि 2898 एडी' 2024 में रिलीज होने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और इसने दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा किया है। फिल्म में शानदार स्टार कास्ट है और यह अब तक बनी सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है। अब 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माताओं ने फिल्म से एक नया किरदार पेश किया है। साथ ही प्रभास के किरदार भैरव की एक नई झलक पेश की है।

Trending Videos
nag ashwin reveals Kalki 2898 AD new character prabhas best friend bujji its robot car voice by Keerthy Suresh
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम

निर्माताओं ने वीडियो साझा करते हुए नए किरदार का परिचय दिया। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'पेश है 'फ्रॉम स्क्रैच एपिसोड 4: बिल्डिंग सुपरस्टार बुज्जी' कल्कि 2898 AD से।' वीडियो में बुज्जी नामक एक विशेष कार के निर्माण को दिखाया गया है। कीर्ति सुरेश ने इस विशेष वाहन को अपनी आवाज दी है। नाग अश्विन ने बताया कि बुज्जी का शरीर मानव शरीर की तरह ही मस्तिष्क द्वारा नियंत्रित होता है। फिर दर्शकों को  कार के निर्माण की झलकियां दिखाई जाती हैं।
Cannes 2024: कान में पहुंचे 'ताजदार' के दीवाने, 'हीरामंडी' स्टार ने खुद किया खुलासा, बोले- मुझे देख रोने लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
nag ashwin reveals Kalki 2898 AD new character prabhas best friend bujji its robot car voice by Keerthy Suresh
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम

बुज्जी प्रभास के किरदार भैरव का दोस्त है। टीम ने बताया कि इस विशेष उपकरण को बनाने में कितनी मेहनत लगी है। साथ ही टीम को समय सीमा पूरी न कर पाने के लिए खुद का मजाक उड़ाते हुए भी देखा गया। कीर्ति सुरेश की आवाज और उनकी डायलॉग टाइमिंग बुज्जी के किरदार को काफी दिलचस्प बनाती है। अंत में प्रभास कहते हैं कि बुज्जी का समय शुरू हो गया है।

nag ashwin reveals Kalki 2898 AD new character prabhas best friend bujji its robot car voice by Keerthy Suresh
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम

यह एक रोबॉट की तरह होगा। प्रभास भी इस सुपरकार को बनाने में जुटे हुए हैं। बुज्जी कहता है कि उन्हें भी शरीर चाहिए, ताकि वे चल सके। भैरव उसे बताता है कि कार तैयार हो गई है, जिसे देखने के लिए बुज्जी उत्साहित है। भैरव कार से पर्दा हटाता है, लेकिन कार की झलक देखने के लिए फैंस को इंतजार करना होगा। कार का बड़ा खुलासा एक भव्य कार्यक्रम में होगा, जो 22 मई को आयोजित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
nag ashwin reveals Kalki 2898 AD new character prabhas best friend bujji its robot car voice by Keerthy Suresh
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम

'कल्कि 2898 एडी' एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित है। फिल्म नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित है। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म के डायलॉग साई माधव बुर्रा ने लिखे हैं। संगीतकार संतोष नारायणन, छायाकार जोर्डजे स्टोजिलजकोविक और संपादक कोटागिरी वेंकटेश्वर राव तकनीकी टीम का हिस्सा हैं। वहीं, फिल्म के कलाकारों की बात करें तो नाग अश्विन द्वारा निर्देशित साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' प्रभास के साथ में कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होगी।
Singham Again: कश्मीर में एक्शन सीन्स शूट करते दिखे अजय देवगन-जैकी श्रॉफ, 'सिंघम अगेन' के सेट से वीडियो वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed