नागा चैतन्य अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। नागा और साई पल्लवी की आगामी फिल्म का शीर्षक 'थंडेल' है। फिल्म का निर्देशन चंदू मोंदेती कर रहे हैं। फिल्म में अल्लू अरविंद भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेता मछुआरे की भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता ने अपने किरदार को लेकर उत्साह व्यक्त किया है।
Thandel: नागा के जन्मदिन के मौके पर फैंस को मिला तोहफा, मछुआरे के रूप में अभिनेता का थंडेल से फर्स्ट लुक जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
अभिनेता नागा चैतन्य 23 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी आगामी फिल्म के निर्माताओं ने उनके प्रशंसकों को एक खास तोहफा दिया है। निर्माताओं ने फिल्म में एक मछुआरे के रूप में उनका पहला लुक और साथ ही फिल्म का शीर्षक भी जारी किया हा। अभिनेता का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Rahul-Disha: राहुल वैद्य ने बेटी के नाम का बताया मतलब, बोले- बहुत जल्द दिखाएंगे बिटिया का चेहरा
#NC23 is #Thandel
— chaitanya akkineni (@chay_akkineni) November 22, 2023
A character I’m really looking forward to playing .. and a team I’m really fond of @chandoomondeti, @Sai_Pallavi92, @ThisIsDSP and every one at @GeethaArts.
Shoot begins soon :)
దుల్లకొట్టేదాం ✊🏽
జై దుర్గా భవాని🙏#AlluAravind #BunnyVas #Riyaz @ThisIsDSP… pic.twitter.com/Waeahc3Psa
गौरतलब है कि निर्माताओं ने फिल्म की कहानी को गुप्त रखा है। टीम ने इस साल की शुरुआत में के मैचिलेसम नामक मछली पकड़ने वाले गांव की यात्रा की थी। श्रीकाकुलम के पास स्थित यह गांव मछली पकड़ने वाले समुदाय का घर है। निर्देशक चंदू मोंडेती और चैतन्य दोनों ने उस समय प्रेस से बात की और कहा कि यह फिल्म गांव में हुई सच्ची घटना पर आधारित होगी।
Game Changer: 'गेम चेंजर' का नया शूटिंग शेड्यूल आया सामने, इस दिन दोबारा सेट पर पहुंचेंगे राम चरण
बता दें कि नागा चैतन्य ने भूमिका के लिए सिर्फ अपने बाल ही नहीं बढ़ाए बल्कि अभिनेता ने मछुआरों की शारीरिक भाषा और बोली सीखने के लिए उनके साथ समय बिताया।