सब्सक्राइब करें

Naga Chaitanya-Sobhita: शादी के बाद कुछ यूं जिंदगी बिताना चाहते हैं नागा चैतन्य, चैट शो में किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 07 Dec 2024 02:30 AM IST
सार

Naga Chaitanya-Sobhita: अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस बीच अभिनेता राणा दग्गुबती के चैट शो में भी नजर आएंगे। चैट शो में नागा ने बताया कि वह शादी के बाद कैसी जिंदगी जीना चाहते हैं?
 

विज्ञापन
Naga Chaitanya Sobhita dhulipala actor revealed in rana daggubati chat show about goals of married life
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad

अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने 4 दिसंबर को पारंपरिक तरीके से हैदराबाद में शादी की। इस दौरान अक्किनेनी परिवार के करीबी दोस्त, रिश्तेदार और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। शादी के बाद शुक्रवार को कपल ने आंध्र प्रदेश में श्री भ्रामराम्बा समिता मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस बीच नागा चैतन्य अमेजन प्राइम वीडियो के ‘द राणा दग्गुबाती शो’ के अगले एपिसोड में भी नजर आने वाले हैं। इसके ट्रेलर में अभिनेता को अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह शादी के बाद कैसी जिंदगी जीना चाहते हैं?

Trending Videos
Naga Chaitanya Sobhita dhulipala actor revealed in rana daggubati chat show about goals of married life
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad

शादी के बाद कैसी जिंदगी जीना चाहते हैं नागा?
चैट शो में नागा चैतन्य को अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए देखा गया। नागा ने कहा, "जब मैं 50 साल का हो जाऊंगा, तो मैं दो बच्चों के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जीना चाहता हूं, शायद एक या दो। मैं उन्हें रेसिंग और गो-कार्टिंग के लिए ले जाना पसंद करूंगा और अपने बचपन के खास पलों को फिर से जीना चाहूंगा।" 
Triptii Dimri: शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगी तृप्ति डिमरी, इस दिन से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Naga Chaitanya Sobhita dhulipala actor revealed in rana daggubati chat show about goals of married life
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम @chayakkineni

साई पल्लवी के साथ काम करने में घबराते हैं नागा
राणा दग्गुबती के इस चैट शो में अभिनेता ने साई पल्लवी के साथ काम करने के अनुभवों को भी साझा किया। वह साई के साथ आगामी फिल्म 'थंडेल' में दिखाई देंगे। इससे पहले भी वह साई के साथ काम कर चुके हैं। अभिनेता ने कहा, “मैं उनके (साई पल्लवी) साथ अभिनय और नृत्य करते हुए बहुत घबरा जाता हूं।” 
 

Naga Chaitanya Sobhita dhulipala actor revealed in rana daggubati chat show about goals of married life
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad

आमिर के साथ काम करने के अनुभवों को भी किया साझा
अभिनेता ने आमिर खान के साथ उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी काम किया है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह हर सुबह स्कूल जाने और हर रात परीक्षा देने जैसा था। बीस दिनों की शूटिंग के लिए, हमने दो महीने तक रिहर्सल की।"
 

विज्ञापन
Naga Chaitanya Sobhita dhulipala actor revealed in rana daggubati chat show about goals of married life
नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम

मंदिर में आशीर्वाद लेकर की नए सफर की शुरुआत
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला पति-पत्नी के रूप में अपने नई सफर के लिए आशीर्वाद लेने आंध्र प्रदेश में श्री भ्रामराम्बा समिता मल्लिकार्जुन स्वामी देवस्थानम मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके पिता दिग्गज अभिनेता नागार्जुन भी वहां मौजूद थे। जोड़े का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

Miho Nakayama Death: जापानी अभिनेत्री और गायिका मिहो नाकायामा का निधन, 54 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed