Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
nana patekar utkarsh sharma simrat kaur promoting anil sharma film vanvaas on set of saregamapa video viral
{"_id":"672a14d61c20ac2e720bb95f","slug":"nana-patekar-utkarsh-sharma-simrat-kaur-promoting-anil-sharma-film-vanvaas-on-set-of-saregamapa-video-viral-2024-11-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vanvaas: 'वनवास' का प्रचार करने 'सारेगामापा' के सेट पर पहुंचे नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा-सिमरत कौर साथ आए नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vanvaas: 'वनवास' का प्रचार करने 'सारेगामापा' के सेट पर पहुंचे नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा-सिमरत कौर साथ आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Tue, 05 Nov 2024 06:21 PM IST
सार
'वनवास' के कलाकार नाना पाटेकर अभिनेता उत्कर्ष शर्मा और अभिनेत्री सिमरत कौर के साथ फिल्म का प्रचार करने 'सारेगामापा' के सेट पर पहुंचे। सेट से तीनों कलाकारों के वीडियो सामने आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
'सारेगामापा' के सेट पर 'वनवास' की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'गदर: एक प्रेम कथा', 'अपने' और 'गदर 2' फिल्में बनाने के बाद निर्देशक अनिल शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वनवास' के निर्माण में व्यस्त हैं। यह फिल्म अगले महीने बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच फिल्म की टीम और इसके मुख्य कलाकार भी फिल्म के प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं, अब फिल्म का प्रचार करने नाना पाटेकर फिल्म की टीम के साथ सिंगिंग रियलिटी शो 'सारेगामापा' के सेट पर पहुंचे।
2 of 5
'सारेगामापा' के सेट पर 'वनवास' की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नाना पाटेकर सेट पर पहुंचे
'वनवास' के कलाकार नाना पाटेकर अभिनेता उत्कर्ष शर्मा और अभिनेत्री सिमरत कौर के साथ फिल्म का प्रचार करने 'सारेगामापा' के सेट पर पहुंचे। सेट से तीनों कलाकारों के वीडियो सामने आए हैं। इस दौरान नाना पाटेकर कैजुअल लुक में बेहद सिंपल लुक में नजर आए। उन्होंने कुर्ता पायजामा और सफेद पटका पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने कार से निकलकर पैपराजी के लिए भी पोज दिए और प्रशंसकों से भी मुलाकात करते हुए उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
3 of 5
'सारेगामापा' के सेट पर 'वनवास' की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उत्कर्ष ने दिए नाना पाटेकर के साथ पोज
नाना पाटेकर के साथ फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे और अभिनेता उत्कर्ष शर्मा भी नजर आए। इस दौरान वे ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लैक कलर की टीशर्ट और पैंट के साथ ब्लैक जैकेट पहना था। साथ ही उन्होंने धूम के चश्मे भी पहने थे। उन्होंने नाना पाटेकर के साथ जमकर पोज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'सारेगामापा' के सेट पर 'वनवास' की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिमरत कौर फिल्म की रिलीज के लिए उत्साहित
'सारेगामापा' के सेट पर फिल्म का प्रचार करने अभिनेत्री सिमरत कौर भी पहुंचीं। इस दौरान वे व्हाइट प्रिंटेड लहंगे में नजर आईं। इस ट्रेडिशनल लुक में वे बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस दौरान अभिनेत्री ने पैपराजी के लिए जमकर पोज दिए। साथ ही उनके साथ मस्ती करती भी नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे इस फिल्म की रिलीज के लिए बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
5 of 5
'वनवास'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वहीं, फिल्म की बात करें तो 'वनवास' का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। कलाकारों में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर के साथ खुशबू सुंदर और राजपाल यादव भी शामिल हैं। 'वनवास' के बारे में बात करते हुए निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा, 'रामायण और वनवास, एक ही तरह का एक अलग रूप है, जहां बच्चे अपने माता-पिता को वनवास करवाते हैं। कलयुग का रामायण, जहां अपने ही देते हैं अपनों को वनवास।' यह फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।