फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nani: नानी की नई फिल्म का शीर्षक लीक होने पर भड़के निर्देशक श्रीकांत ओडेला, किया 'द पैराडाइज' का आधिकारिक एलान

Sun, 10 Nov 2024 08:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 10 Nov 2024 08:05 PM IST
सार

कुछ दिन पहले निर्देशक श्रीकांत ओडेला ने नानी के साथ अपनी दूसरी फिल्म का शीर्षक 'द पैराडाइज' घोषित किया था, लेकिन आधिकारिक घोषणा से कुछ घंटे पहले ही शीर्षक लीक हो गया था।

विज्ञापन
nani new film with Srikanth Odela title leaked director got angry and officially announced the Paradise movie
द पैराडाइज - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रीकांत ओडेला एक युवा निर्देशक हैं, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म 'दशहरा' से ही अपनी छाप छोड़ी थी, जिसमें नानी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म एक जबर्दस्त हिट साबित हुई और नानी को बॉक्स ऑफिस पर पहली बार 100 करोड़ की सफलता मिली। श्रीकांत अब एक बार फिर नानी के साथ एक और पीरियड ड्रामा के लिए साथ आए हैं। अब निर्देशक ने निराशा व्यक्त करते हुए अपनी इस फिल्म के शीर्षक का आधिकारिक एलान किया है।

nani new film with Srikanth Odela title leaked director got angry and officially announced the Paradise movie
नानी - फोटो : इंस्टाग्राम

नानी की फिल्म का नाम लीक
दरअसल, कुछ दिन पहले निर्देशक श्रीकांत ओडेला ने नानी के साथ अपनी दूसरी फिल्म का शीर्षक 'द पैराडाइज' घोषित किया था, लेकिन आधिकारिक घोषणा से कुछ घंटे पहले ही शीर्षक लीक हो गया था। हालांकि, उस समय फिल्म निर्माता ने सीधे तौर पर विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन उन्होंने आखिरकार सोशल मीडिया के जरिए इस पर बात की है।

nani new film with Srikanth Odela title leaked director got angry and officially announced the Paradise movie
नानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की शूटिंग शुरू
फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और हाल ही में शूटिंग का एक छोटा सा दृश्य लीक हुआ है। लीक हुई तस्वीर में फिल्म का शीर्षक द पैराडाइज बताया गया है। यह खबर तेजी से वायरल हुई और शीर्षक के बारे में खबरें व्यापक रूप से फैल गईं। इससे निर्देशक निराश हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर शीर्षक की आधिकारिक घोषणा कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
nani new film with Srikanth Odela title leaked director got angry and officially announced the Paradise movie
नानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्रीकांत ओडेला ने व्यक्त की निराशा
श्रीकांत ओडेला ने हाल ही में अपने एक्स हैंडल पर एक लंबा नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने उन लोगों के बारे में बात की, जिन्होंने द पैराडाइज के शीर्षक लीक के लिए उनकी टीम को दोषी ठहराया था। उन्होंने लिखा, 'जिस किसी को भी यह चिंता हो, बेहतर होगा कि आप किसी की भी फिल्म में लीक के लिए सहायक निर्देशकों या लेखकों को दोष देना बंद कर दें, न कि केवल मेरी फिल्म को।'

विज्ञापन
nani new film with Srikanth Odela title leaked director got angry and officially announced the Paradise movie
नानी - फोटो : इंस्टाग्राम @nameisnani

शीर्षक लीक करने वाले दोषियों को जानते हैं निर्देशक
निर्देशक ने आगे कहा, 'ये लोग भविष्य के निर्माता हैं और सिनेमा में उनका निस्वार्थ योगदान अत्यंत सम्मान का पात्र है। वास्तविक मेहनती फिल्म विभागों पर इसका दोष मढ़ने की आदत बदलें और अपने लालच को स्वीकार करना सीखें। मैं उन लोगों को जानता हूं, जिन्होंने मेरा शीर्षक लीक किया और वे मेरी टीम से नहीं हैं।' 'द पैराडाइज' की बात करें तो यह निर्देशक श्रीकांत ओडेला के साथ नानी की दूसरी फिल्म है। दोनों ने पुरस्कार विजेता फिल्म दशहरा में साथ काम किया था, जो 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। श्रीकांत ओडेला के साथ उनके सहयोग के अलावा 'द पैराडाइज' संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के साथ नानी की तीसरी फिल्म भी होगी। नानी अभिनीत द पैराडाइज के बारे में अधिक जानकारी अभी भी निर्माताओं द्वारा गुप्त रखी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed