दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने हाल ही में अपने बेटे का अन्नप्राशन समारोह मनाया, जिसका जन्म इसी साल मार्च में हुआ था। परिवार ने इसका वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए।
Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का हुआ अन्नप्राशन, माता-पिता ने साझा की जश्न की झलकियां
सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें सिद्धू की तस्वीरों और उनके छोटे भाई की तस्वीरों का अल्बम भी बनाया गया था। साथ ही परिवार ने भावुक संदेश भी लिखा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां ने खिलाया बच्चे को खाना
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को खाना खिला रही हैं और बच्चा पूरे माहौल का आनंद ले रहा है। इससे पहले हाल ही में परिवार ने बच्चे की एक तस्वीर साझा करते हुए पहली बार उसका चेहरा दुनिया को दिखाया था। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें सिद्धू मूसेवाला की तस्वीरों और उनके छोटे भाई की तस्वीरों का अल्बम भी बनाया गया था। साथ ही परिवार ने भावुक संदेश भी लिखा था।
View this post on Instagram
A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)
बच्चे की पहली झलक
उस तस्वीर में बच्चा गुलाबी पगड़ी, नीली टी-शर्ट और डेनिम पहने हुए अपने पिता की गोद में बैठा था और उसकी मां उसके साथ थीं। परिवार की तस्वीर सिद्धू मूसेवाला के गाने के साथ पोस्ट की गई थी। पंजाबी में कैप्शन में लिखा था, 'उन आँखों में एक अनोखी गहराई है, जो हमारे जीवन की हर सच्चाई को समझती है। चेहरे की मासूमियत और शब्दों से परे, एक अनमोल चमक है, जो हमें हमेशा यह एहसास कराती है कि जिस चेहरे को हमने कभी आंसू भरी आंखों से ईश्वर को सौंपा था, वह अब ईश्वर की कृपा और सभी भाइयों और बहनों की प्रार्थनाओं से धन्य होकर एक छोटे रूप में हमारे पास लौट आया है। हम हमेशा वाहेगुरु के हम पर उनकी अपार कृपा के लिए ऋणी रहेंगे।'
सिद्धू की मौत के दो साल बाद छोटे भाई का आगमन
सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। उनकी 29 मई, 2022 को मानसा जिले के जवाहरके गांव में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय उनकी उम्र 28 साल थी। उनकी मौत के करीब दो साल बाद गायक के माता-पिता ने गर्भावस्था की घोषणा करके सभी को चौंका दिया।
परिवार ने साझा की थी सिद्धू के छोटे भाई की खबर
बच्चे के जन्म के बाद दिवंगत गायक के पिता ने फेसबुक पर यह खबर साझा की और लिखा, 'शुभदीप को चाहने वाले लाखों लोगों के आशीर्वाद से भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी झोली में डाल दिया है। वाहेगुरु के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए उनका आभारी है।'