Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Natasa Stankovic spotted at Mumbai airport with her son amid Divorce Rumours With Hardik Pandya Deets Inside
{"_id":"6697536e58485efe3d016ea1","slug":"natasa-stankovic-spotted-at-mumbai-airport-with-her-son-amid-divorce-rumours-with-hardik-pandya-deets-inside-2024-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hardik-Natasha: हार्दिक से तलाक की अफवाहों के बीच क्या अपने देश लौट गईं नताशा? बेटे के साथ एयरपोर्ट पर आईं नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hardik-Natasha: हार्दिक से तलाक की अफवाहों के बीच क्या अपने देश लौट गईं नताशा? बेटे के साथ एयरपोर्ट पर आईं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:50 AM IST
सार
नताशा स्टेनकोविक और उनके पति हार्दिक पांड्या के तलाक की अटकलें मीडिया में लगातार बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लगातार यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी बीच नताशा स्टेनकोविक को मुंबई एयरपोर्ट पर बेटे अगस्त्य के साथ स्पॉट किया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
बेटे अगस्त्य के साथ नताशा स्टेनकोविक
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नताशा स्टेनकोविक और उनके पति हार्दिक पांड्या के तलाक की अटकलें मीडिया में लगातार बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लगातार यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी बीच नताशा स्टेनकोविक को मुंबई एयरपोर्ट पर बेटे अगस्त्य के साथ स्पॉट किया गया है। वह अपना सूटकेस पैक करके मुंबई से बाहर गई हैं।
2 of 5
बेटे अगस्त्य के साथ नताशा स्टेनकोविक
- फोटो : इंस्टाग्राम
आज बुधवार की सुबह नताशा स्टेनकोविक की मुबंई से निकलते हुए बेटे के साथ कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक पांड्या के साथ सब कुछ ठीक न होने की वजह से वह अपने देश वापस लौट गई हैं। इस दौरान नताशा ने जैकेट के नीचे एक सफेद टॉप, काली पैंट और जूते पहने थे। वहीं, अगस्त्य को प्रिंटेड टी-शर्ट, बेज पैंट और जूते पहने देखा गया। वह अपनी नैनी को गले लगाते हुए भी दिखाई दिए।
नताशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में नताशा ने अपने सूटकेस की झलक दिखाई है। इसमें वह कपड़े पैक कर रही थीं। उन्होंने लिखा, 'साल का यही वह समय है।' इसके साथ उन्होंने चेहरा, विमान, घर और लाल दिल वाली इमोजी भी साझा की। नताशा और अगस्त्य उनके देश सर्बिया के लिए उड़ान भर रहे हैं।
वहीं, दूसरी तस्वीर में नताशा ने अपनी कार की झलक दिखाई। इसमें वह अपने पेट डॉग के साथ ड्राइवर की सीट पर बैठी थी। उन्होंने तस्वीर साझा कर एक दिल वाली इमोजी लगाई। अभिनेत्री के इन तस्वीरों के साझा करने के बाद हार्दिक पांड्या और उनकी तलाक की खबरों को फिर हवा मिल गई है।
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक और नताशा
- फोटो : इंस्टाग्राम
हार्दिक पांड्या ने 2020 में दुबई में नताशा को प्रपोज किया था, जिसके बाद लॉकडाउन में दोनों ने शादी कर ली गई थी। उसी साल इस जोड़े ने अपने बेटे अगस्त्य का स्वागत किया था। पिछले साल उन्होंने उदयपुर में ईसाई रीति-रिवाज और पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दोबारा शादी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।