फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ ने फवाद खान के साथ खेली क्रिकेट, फैंस ने की युवराज सिंह की बायोपिक करने की मांग

Thu, 29 Aug 2024 06:02 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 29 Aug 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
National Sports Day Sidharth Malhotra shared a throwback photos of him playing cricket with Fawad Khan
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra

आज 29 अगस्त, 2024 को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने 'कपूर एंड संस' के को-स्टार फवाद खान के साथ एक यादगार थ्रोबैक शेयर किया। इस वीडियो में दोनों एक साथ क्रिकेट खेलते नजर आए। फैन्स ने सिद्धार्थ के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और उन्हें हाल ही में घोषित क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक में देखने की इच्छा जताई है। आइए जानते हैं कि अभिनेता कि कौन सी पोस्ट वायरल हो रही है।

National Sports Day Sidharth Malhotra shared a throwback photos of him playing cricket with Fawad Khan
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के साथ क्रिकेट और खेलों के प्रति अपने प्यार को शेयर किया। उन्होंने पहाड़ों के बीच क्रिकेट खेलते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। सिद्धार्थ ने एक मजेदार वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें वह फवाद खान के साथ खेल में कॉम्पिटिशन करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि उनकी टीम हमेशा बेहतर होती है, जिस पर फवाद हंस पड़े।

National Sports Day Sidharth Malhotra shared a throwback photos of him playing cricket with Fawad Khan
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कैप्शन में सिद्धार्थ ने लिखा, "दिल्ली की सड़कों से लेकर फिल्म सेट तक, क्रिकेट के लिए मेरा प्यार अपरिवर्तित है! खेल हमेशा मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं - बास्केटबॉल, क्लब लेवल रग्बी, फुटबॉल और गली क्रिकेट।"

View this post on Instagram

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

विज्ञापन
विज्ञापन
National Sports Day Sidharth Malhotra shared a throwback photos of him playing cricket with Fawad Khan
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra

सिद्धार्थ की पोस्ट पर फैंस ने अपना खूब प्यार लुटाया।  एक यूजर ने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि उन्हें युवराज सिंह की बायोपिक के लिए चुना जाएगा।" दूसरे यूजर ने लिखा, आप एक्टर नहीं होते तो क्रिकेटर तो जरूर ही होते। एक और यूजर ने लिखा, “आपको स्पोर्ट्स बायोपिक में देखना पसंद करेंगे।” यही नहीं, अभिनेता की पोस्ट पर क्रिकेटर राशिद खान भी कमेंट किया है।

विज्ञापन
National Sports Day Sidharth Malhotra shared a throwback photos of him playing cricket with Fawad Khan
फिल्म के एक सीन में सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्मों के बारे में तो आखिरी बार वे 'योद्धा' में नजर आए थे। चर्चा है कि वे सैफ अली खान के साथ फिल्म 'रेस 4' में भी नजर आ सकते हैं। फैंस अभिनेता को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed