फैब्युलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स अपने तीसरे सीजन के साथ वापस आ गया है, जिसमें नीलम कोठारी भी नजर आ रही हैं। इस दौरान नीलम कोठारी ने अपने तलाक पर खुलकर बात की और बताया कि पहली शादी में उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। आइए जानते हैं...
Neelam Kothari: बेटी को गूगल कर पता चली मां के तलाक की बात, ऋषि सेठिया से अलगाव पर पहली बार बोलीं नीलम कोठारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान नीलम कोठारी ने पहली बार ऋषि सेठिया से अपने तलाक के बारे में बात की। एकता कपूर से बात करते हुए, उन्होंने उस पल को याद किया जब उनकी बेटी अहाना ने उन्हें गूगल किया और पाया कि उनका तलाक हो चुका है, जिससे वह बुरी तरह टूट गई थीं।
बेटी ने नीलम कोठारी से पूछा था, "मां, आपने मुझे कभी नहीं बताया कि आप तलाकशुदा हैं। इतना सुनते ही मुझे झटका लगा। मैं हैरान रह गई। मेरे पास कोई शब्द नहीं थे। मैंने अहाना से कहा, "सबसे पहले, आपको कैसे पता चला?" तो उसने कहा, "नहीं, आप एक सेलिब्रिटी हैं और मेरे दोस्त और मैं आपके बारे में गूगल पर खोज रहे थे। सबसे पहली बात जो सामने आई वह यह थी कि आप तलाकशुदा हैं। आप शादीशुदा हैं।"
नीलम कोठारी ने कहा कि मेरे दिमाग में पहली बात यह आई कि मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी को इस बारे में पता चले।" इसके बाद नीलम कोठारी ने अपने तलाक के बारे में बात की और कहा, "मुझे भारतीय कपड़े पहनने, मांसाहारी भोजन छोड़ने और शराब न पीने के लिए कहा गया था। मुझे हर चीज से कोई दिक्कत नहीं थी।
नीलम ने कहा, "मेरे हिसाब से लोग अपना नाम भी बदल लेते हैं, लेकिन अपनी पहचान बदलना, यह कुछ ऐसा है जिससे मैं सहमत नहीं थी। मैं एक ऐसे पॉइंट पर पहुंच गई, जहां मैंने खुद से सवाल किया, मैं इसे कैसे अनुमति दे रही हूं?" मैं सुपरमार्केट में होती या दोपहर के भोजन के लिए बाहर जाती, और कोई मेरे पास आता और पूछता, "क्या आप अभिनेत्री नीलम हैं?" मुझे मना करना पड़ता था।"
Jai Bajrangbali Song Out: 'सिंघम अगेन' का पहला गाना जय बजरंगबली रिलीज, वीडियो में दिखा श्रीराम-हनुमान का मिलन