{"_id":"66f27a7786c006949d05ac6b","slug":"neena-gupta-did-not-allow-masaba-gupta-to-become-an-actor-says-dont-even-think-about-it-2024-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neena Gupta: नीना गुप्ता ने बेटी मसाबा को अभिनय न करने की दी थी सलाह, कहा था- 'इसके बारे में सोचना भी मत'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Neena Gupta: नीना गुप्ता ने बेटी मसाबा को अभिनय न करने की दी थी सलाह, कहा था- 'इसके बारे में सोचना भी मत'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:09 PM IST
सार
नीना गुप्ता एक भारतीय अभिनेत्री और टेलीविजन निर्देशक हैं, जो हिंदी फिल्मों और टेलीविजन के साथ-साथ कुछ मलयालम फिल्मों में भी काम करती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मसाबा गुप्ता ने बताया कि उनकी मां नीना ने उन्हें अभिनय करने के लिए साफ मना कर दिया था। आखिर खुद अभिनेत्री होने के बावजूद नीना ने ऐसा क्यों किया, जानें पीछे की वजह।
विज्ञापन
1 of 5
नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम@neena_gupta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नीना गुप्ता एक भारतीय अभिनेत्री और टेलीविजन निर्देशक हैं, जो हिंदी फिल्मों और टेलीविजन के साथ-साथ कुछ मलयालम फिल्मों में भी काम करती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मसाबा गुप्ता ने बताया कि उनकी मां नीना ने उन्हें अभिनय करने के लिए साफ मना कर दिया था। आखिर खुद अभिनेत्री होने के बावजूद नीना ने ऐसा क्यों किया, जानें पीछे की वजह।
2 of 5
नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम@neena_gupta
कैसा है नीना-मसाबा का रिश्ता
बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता और मसाबा के बीच मां-बेटी का अटूट रिश्ता है। फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता, जिन्होंने अपने स्ट्रीमिंग शो 'मसाबा मसाबा' से अभिनय में कदम रखा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मसाबा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी मां नीना ने मसाबा के करियर के शुरुआती दिनों में अभिनय का पेशा अपनाने से साफ मना कर दिया था।
3 of 5
नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम@neena_gupta
नीना ने अभिनय के लिए साफ किया था इनकार
मसाबा ने कहा, "उन्होंने (नीना) मुझे एक अभिनेता बनने की इजाजत नहीं दी। मुझे याद है मुंबई में अनुपम खेर का एक्टिंग स्कूल है। मैंने अपनी मां नीना से कहा, मैं एक्टिंग की पढ़ाई करना चाहती हूं क्योंकि मैं एक अभिनेत्री बनना चाहती हूं। मेरी इस बात पर मेरी मां नीना ने कहा, 'इसके बारे में सोचना भी मत।' तुम्हें पता है, तुम्हारा यह लुक लगभग भारतीय नहीं है। तुम्हें एक बॉक्स में डाल दिया जाएगा। तुम निराश हो जाओगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम@neena_gupta
SNDT में इस तरह से हुआ प्रवेश
नीना ने मसाबा से आगे कहा था, ''तुम कुछ ऐसा करो जिसके लिए तुम्हें अपना दिमाग लगाना पड़े, जिसे तुम जीवन भर कर सको।'' आगे नीना ने कहा, ''SNDT आजमाना चाहोगी।'' इस पर मसाबा ने कहा, ''उस समय प्रवेश खुले थे। मैं वहां गई और मैंने अपना पेपर दिया साथ ही एक फॉर्म भरा और मेरे टेस्ट ग्रेड अंक ही उस फॉर्म को भरने के लिए काफी था और मैं परिक्षा देने के बाद मैं सेलेक्ट हो गई।''
विज्ञापन
5 of 5
नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम@neena_gupta
भाई-भतीजावाद हर इंडस्ट्री में है
मसाबा ने यह भी बताया कि भाई-भतीजावाद सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है, बल्कि हर इंडस्ट्री या प्रोफेशन में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मसाबा ने कहा, "भाई-भतीजावाद हर इंडस्ट्री में है। वकील का बेटा वकील बनता है। डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बनता है। और उनके पिता उनकी सिफारिश करते हैं। दुनिया का यही तरीका है। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि हर जगह। हां, कभी-कभी मुझे लगता है कि बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद की वजह से अवसर हाथ से निकल जाते हैं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।