फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neena Gupta: 'वहां लोग शिकायत नहीं करते, समय से सेट पर आते हैं', नीना गुप्ता ने की साउथ सिनेमा की जमकर तारीफ

Fri, 18 Oct 2024 11:42 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 18 Oct 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
Neena Gupta is all set to star in Malayalam series 1000 Babies lauded actors from South for their discipline
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता मां बन गई हैं। शुक्रवार 11 अक्तूबर को उन्होंने बेटी को जन्म दिया। नीना गुप्ता ने नानी बनने पर खुशी जताई है। इस समय नीना अपनी नातिन के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हालांकि, इसके साथ ही नीना जल्द ही मलयालम सीरीज '1000 बेबीज' में नजर आएंगी। अब हाल ही में, नीना ने साउथ में काम करने को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Neena Gupta is all set to star in Malayalam series 1000 Babies lauded actors from South for their discipline
नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@neena_gupta

नीना ने हाल ही में, एएनआई को बताया, "साउथ, मैंने तेलुगु और मलयालम भाषाओं में अभिनय किया है। '1000 बेबीज' मलयालम में मेरा तीसरा प्रोजेक्ट है। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बीच एक बड़ा अंतर है, जो मुझे लगता है कि साउथ के लोग अधिक अनुशासित हैं। वे समय पर सेट पर आते हैं। इसके अलावा, वहां लोग शिफ्ट में काम नहीं करते हैं... वे इसके बारे में शिकायत भी नहीं करते हैं। वे सभी एक साथ काम करते हैं।"

Neena Gupta is all set to star in Malayalam series 1000 Babies lauded actors from South for their discipline
नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@neena_gupta

अभिनेता रहमान ने नीना गुप्ता की बात से सहमति जताते हुए कहा, "सभी के साथ समान व्यवहार किया जाता है। हम भेदभाव नहीं करते... बेशक, हमारे पास अपने कारण हैं, लेकिन सेट पर,जो कुछ भी आता है, चाहे वह खाना ही क्यों न हो, सभी को एक जैसा खाना मिलता है। मुझे भी यही पसंद है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta is all set to star in Malayalam series 1000 Babies lauded actors from South for their discipline
नीना गुप्ता - फोटो : Instagram-Neena Gupta

नजीम कोया की निर्देशित '1000 बेबीज' की कहानी एक सामूहिक शिशुहत्या की घटना की जांच के बारे में है। इसमें नीना गुप्ता को बेहद अलग अवतार में दिखाया गया है। अपने शो के बारे में बात करते हुए, नीना ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए हां कहने से पहले वह कंफ्यूजन में थीं।

विज्ञापन
Neena Gupta is all set to star in Malayalam series 1000 Babies lauded actors from South for their discipline
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने बताया, "कहानी सुनने के बाद मैं चौंक गई और प्रभावित भी हुई। हालांकि, मुझे इस प्रोजेक्ट को करने में थोड़ी शंका थी क्योंकि मेरी भूमिका बेहद अलग थी। मैंने पहले कभी ऐसा नहीं किया था। और मैं इसे लेकर थोड़ी चिंतित भी थी। मैंने अपना समय लिया और अगले दिन मैंने कहा, 'हां, मैं इसे कर रही हूं।'"

Neyyattinkara Komalam Dies: प्रेम नजीर की पहली अभिनेत्री नेय्यत्तिनकारा कोमलम का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed