Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Neha Tomar Indian Taylor Swift Nato The Artist Music Composer achieved great things in a short time
{"_id":"6686b49e9c697c793106ec27","slug":"neha-tomar-indian-taylor-swift-nato-the-artist-music-composer-achieved-great-things-in-a-short-time-2024-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nato The Artist: भारत की 'टेलर स्विफ्ट' कहलाती हैं नेहा तोमर, बेहद कम समय में हासिल कीं बड़ी उपलब्धियां","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nato The Artist: भारत की 'टेलर स्विफ्ट' कहलाती हैं नेहा तोमर, बेहद कम समय में हासिल कीं बड़ी उपलब्धियां
नेहा तोमर उर्फ नाटो द आर्टिस्ट, यह नाम तेजी से लोकप्रियता की सीढ़ियां चढ़ रहा है। बेहद कम उम्र में उन्होंने संगीतकार, गायिका और गीतकार के रूप में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। 'नाटो इज हियर' गाने से जबर्दस्त शुरुआत करने वाली गायिका ने अब तक एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं।
2 of 5
नेहा तोमर (नाटो द आर्टिस्ट)
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुरीली आवाज और गीत लिखने के शानदार अंदाज ने उन्हें काफी कम समय में लोगों के बीच लोकप्रिय बना दिया है। उनकी प्रतिभा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फैंस उन्हें भारत की टेलर स्विफ्ट कहकर बुलाते हैं। वहीं, नेहा को ज्यादातर लोग उनके मंच के नाम नाटो द आर्टिस्ट ही कहते हैं।
3 of 5
नेहा तोमर (नाटो द आर्टिस्ट)
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने अब तब अपनी कई संगीत रचनाओं से लोगों के दिल जीते हैं। उन्होंने एक नई शैली को विकसित किया है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आती है। वह पहली महिला संगीतकार हैं, जो पंजाबी स्पेनिश, अरबी पॉप ईडीएम सूफी रॉक के साथ स्पेनिश फ्यूजन को दुर्लभ और अनूठी शैली के साथ पेश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेहा तोमर (नाटो द आर्टिस्ट)
- फोटो : इंस्टाग्राम
नाटो ने यह मुकाम बिना किसी गॉडफादर के हासिल किया है। वह सोशल मीडिया स्टंट में कम और अपनी कलात्मक क्षमता को निखारने में अधिक विश्वास रखती हैं। वे एकमात्र ऐसी महिला संगीतकार हैं, जिन्होंने इतने सारे बहुमुखी शैलियों को इतनी सहजता के साथ अपने करियर की शुरुआत में ही विकसित किया है।
उनके सूफी गीतों को पहले ही कई पुरस्कार समारोहों में नामांकन के लिए चुना जा चुका है। उनके गीतों में अंतर्राष्ट्रीय भावना झलकती है, जबकि वह दिल और मन से पूरी तरह से भारतीय है। वह गुरदास मान, सूफी कवियों, माइकल जैक्सन, ए आर रहमान, नुसरत फतेह अली खान, पुराने फारसी गायकों और वैदिक मंत्रोच्चार, रेशमा और स्पेनिश लोकगीतों को अपना आदर्श मानती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।