आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स और आरसीबी आमने-सामने थीं और ट्रॉफी आरसीबी ने जीती। अपनी टीम पंजाब किंग्स को मिली हार के बाद प्रीति जिंटा के चेहरे पर मायूसी छा गई। आईपीएल के पूरे सीजन में प्रीति जिंटी अपनी टीम के साथ मजबूती से खड़ी रही हैं और सबका हौसला बढ़ाया। हार के बाद भी वे टीम की तारीफ करना नहीं भूलीं और आज सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा है। इस पर नेटिजन्स के रिएक्शन आए हैं।
Preity Zinta: 'अगले सीजन में पंजाब किंग्स जीतेगी', प्रीति जिंटा के पोस्ट पर नेटिजन्स ने थपथपाई एक्ट्रेस की पीठ
Netizens Reactions On Preity Zinta Post: आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स को आरसीबी ने हरा दिया। आज शुक्रवार को प्रीति ने पोस्ट शेयर कर टीम का हौसला बढ़ाया। उनके पोस्ट पर नेटिजन्स की प्रतिक्रिया आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीति जिंटा ने बढ़ाया पंजाबी शेरों का हौसला
आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में प्रीति जिंटा की टीम फाइनल मुकाबले तक पहुंची। श्रेयस को फैंस सरपंच साहब कहकर पुकारते हैं। 03 जून को फाइनल मैच हारने के करीब तीन-चार दिन बाद आज शुक्रवार को अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर किया है। प्रीति का कहना है कि उन्हें पंजाब किंग्स के हर खिलाड़ी पर गर्व है। सभी ने मेहनत के साथ यह सफर पूरा किया। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर यूजर्स ने उनका और पूरी टीम का हौसला बढ़ाया है।
पंजाबी शेर बोले- 'हमेशा साथ खड़े होने के लिए शुक्रिया'
पंजाब किंग्स की मालकिन और अभिनेत्री प्रीति जिंटा के पोस्ट पर पंजाब किंग्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से रिएक्शन दिया गया है। इसमें लिखा है, 'आपके विश्वास, ऊर्जा और प्यार ने हमें हर उतार-चढ़ाव से गुजरने में मदद की। हमेशा साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया'।
Preity Zinta: 'पंजाबी शेर वापस लौटेंगे..' अपनी टीम को प्रीति जिंटा का इमोशनल मैसेज, 'सरपंच' के लिए कही ये बात
सोफी बोलीं- 'अगला साल आपका है'
इसके अलावा कुछ सेलेब्स और फैंस ने भी कमेंट्स किए हैं। एथलीट पूजा तोमर ने प्रीति की पोस्ट पर फायर इमोजी पोस्ट किए हैं। वहीं, सोफी चौधरी ने लिखा है, 'आप सभी बहुत शानदार रहे। अगला साल आपका है'। यूजर्स ने भी प्रीति की तारीफ में कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने लिखा, 'शुक्रिया तो हमें आपका करना चाहिए। हमारी पंजाब टीम अगर फाइनल तक गई तो उसमें 101 प्रतिशत मेहनत आपकी रही'।
यूजर्स बोले- '2026 की ट्रॉफी आपकी'
इसके अलावा प्रीति जिंटा के फैंस उन्हें आश्वासन दे रहे हैं कि अगले सीजन की विजेता उनकी टीम ही रहेगी। एक यूजर ने लिखा, '2026 की ट्रॉफी पंजाब किंग्स की'। एक यूजर ने लिखा, 'हर सीजन में आप जिस अंदाज में पूरी टीम की परवाह करती हैं, उसके लिए जितनी तारीफ हो कम है। अगली ट्रॉफी आप जीतना'। प्रीति जिंटा की फिल्म की बात करें तो वे 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी। इसमें वे सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।