हॉलीवुड सिंगर निक जोनस अपनी प्रोफेशनल लाइफ को साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। निक अक्सर अभिनेत्री प्रियंका को साथ मीडिया में स्पॉट होते रहते हैं। निक बहुत ही पारिवारिक इंसान हैं, इसलिए वह अक्सर बेटी और पत्नी के साथ फोटोज शेयर करने से नहीं कतराते हैं। हाल ही में, रैपर किंग का मशहूर गाना ‘मान मेरी जान’ को छप्पर फाड़ व्यूज़ और प्यार मिला। अब इस गाने में निक जोनस की भी आवाज सुनाई दे रही है
Nick Jonas: निक ने किया रैपर किंग के साथ कोलैबोरेशन,‘मान मेरी जान’ गाने के रीमिक्स ने यूट्यूब पर मचाया तहलका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भारतीय इंडस्ट्री के साथ-साथ हॉलीवुड में बी अपना दमखम दिखा रही हैं। अब उन्हीं के नक्शे-कदम पर उनके पति निक जोनस भी चल रहे हैं। निक अब अमेरिका के साथ-साथ भारत में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। अब सिंगर भारत के आर्टिस्ट के साथ कोलैबोरेशन करते हुए नजर आ रहे हैं।
हाल ही में, रैपर किंग और निक जोनस का एक गाना यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में निक पहली बार किसी भारतीय गाने को गाते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि लगभग एक महीने पहले निक और किंग ने ‘मान मेरी जान’ के रीमिक्स बनाने पर काम शुरू किया था। अब हाल ही में, मेकर्स ने इस गाने को रिलीज कर दिया है।
इस गाने के साथ ही निक पहली बार किसी कोलैबोरेशन का हिस्सा बने हैं। उनकी आवाज का जादू भारत के लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। निक के इस नए गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने के वीडियो में दोनों सिंगर का रफ एंड टफ लुक फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। निक की इस नई यात्रा पर फैंस उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। लोगों का यह मानना है कि यह एक ग्लोबल लव सॉन्ग बनने वाला है।
आपको बता दें कि इस नए वीडियो को दोनों सिंगर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘कोई नहीं बल्कि आप और मैं अब से लेकर आफ्टरलाइफ तक। मान मेरी जान का वीडियो आखिरकार यहां है। जाओ इसे थोड़ा प्यार दिखाओ।’ इस गाने को बेहद कम वक्त में लाखों में व्यूज़ मिल चुके हैं