निमरत कौर इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो हमेशा अपने ही अंदाज में काम करती हैं, बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने अनोखे प्रोजेक्ट्स से दर्शकों का मनोरंजन करती रहती हैं। 'लंच बॉक्स' जैसी ऑफबीट फिल्मों से लेकर एयरलिफ्ट, दसवीं और सजनी शिंदे का वायरल वीडियो जैसी लोकप्रिय हिट फिल्मों तक, उन्होंने साबित कर दिया है कि वह किसी भी श्रेणी में नहीं बंध सकतीं। अब हाल ही में अभिनेत्री ने अपने पिता की जयंती के मौके पर एक युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया है, जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।
Nimrat Kaur: निमरत कौर का बड़ा कदम, पिता की जयंती पर किया वॉर मेमोरियल का उद्घाटन, बोलीं- सपना सच हो गया
Nimrat Kaur: अभिनेत्री ने तस्वीर साझा कर लिखा, आज, मेरे पिता की 72वीं जयंती पर पापा के गृहनगर श्री गंगानगर, राजस्थान के 12 और वीर शहीदों को समर्पित एक युद्ध स्मारक का उद्घाटन करके हमारे परिवार का एक बड़ा सपना सच हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निमरत कौर ने किया यह बड़ा काम
अभिनेत्री ने तस्वीर साझा कर लिखा, आज, मेरे पिता की 72वीं जयंती पर पापा के गृहनगर श्री गंगानगर, राजस्थान के 12 और वीर शहीदों को समर्पित एक युद्ध स्मारक का उद्घाटन करके हमारे परिवार का एक बड़ा सपना सच हो गया। इन सभी सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाए और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा दी जाए।'
निमरत ने आगे लिखा, "हमारे परिवार के इस सपने को साकार करने के लिए नागरिक प्रशासन और अधिकारियों के साथ मिलकर हमारे सैन्य परिवार के प्रति मेरी गहरी कृतज्ञता। जय हिन्द। अभिनेत्री के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफें की जा रही है।"
Today, on my father’s 72nd Birth Anniversary, a long term dream for our family came true by inaugurating a war memorial created dedicated to him and 12 other gallant martyrs all hailing from Papa’s hometown Sri Ganganagar, Rajasthan. May the supreme sacrifice of all these… pic.twitter.com/2YRFwXlDtZ
— Nimrat Kaur (@NimratOfficial) October 25, 2024
एक यूजर ने लिखा, 'निमरत ने यह काम बहुत ही अच्छा किया है। पिता की जयंती पर इससे अच्छा कोई और तोहफा नहीं हो सकता था।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'निमरत कौर ने इस स्मारक का उद्घाटन कर यह साबित कर दिया है कि वह शहीदों के परिवार के लिए गहरी संवेदना रखती हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'निमरत कौर दिल से काफी अच्छी हैं। यह एक अच्छा कदम था।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' और 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' की सफलता के बाद, निमरत अपने अगले प्रोजेक्ट, सेक्शन 84 के लिए कमर कस रही हैं, जो कि महानायक अमिताभ बच्चन की एक कोर्टरूम ड्रामा है और इसका निर्देशन रिभु दासगुप्ता ने किया है, जो कि टीई3एन में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वह आगे स्क्रीन पर क्या लेकर आएंगी।