फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nora Fatehi: कभी पांच हजार रुपये लेकर भारत आई थीं नोरा फतेही, आज करोड़ों दिलों पर करती हैं राज

Mon, 06 Feb 2023 12:36 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 06 Feb 2023 12:36 PM IST
विज्ञापन
Nora Fatehi Birthday special know unknown facts about actress life journey and career struggle
नोरा फतेही - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में टैलेंट की भरमार है। लोग इस इंडस्ट्री में अपने टैलेंट की वजह से आते हैं और अपनी पहचान बनाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में आने के लिए सात समुद्र का सफर तय किया और कड़ा संघर्ष भी किया। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की ‘दिलबर गर्ल’ नोरा फतेही की, जिनके गानों ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। बर्थडे पार्टी से लेकर बड़े-बड़े फंक्शन में नोरा के गाने जरूर बजते हैं। इतनी कामयाबी हासिल करने वाली नोरा ने अपने करियर की शुरुआत जीरो से ही की थी। आज नोरा अपना जन्मदिन मना रही हैं तो आइए आपको बताते हैं ‘साकी गर्ल’ की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

 

Nora Fatehi Birthday special know unknown facts about actress life journey and career struggle
नोरा फतेही - फोटो : social media

दिलबर गर्ल नोरा का जन्म 6 फरवरी 1992 को कनाडा में हुआ था। नोरा डांसर के अलावा मॉडल भी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर जगह बनाई है। अपने गानों के जरिए वह आज करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। नोरा को फिल्मों से ज्यादा गानों में देखा गया। उन्होंने जिन भी गानों में अपने डांस मूव्स का कमाल दिखाया, वे सुपरहिट हुए। नोरा ने फिल्म 'रोर: टाइगर ऑफ द सुंदरबन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

Filmy Wrap: ओटीटी पर 'भौकाल' दिखाएंगी वाणी कपूर और केआरके के निशाने पर कपिल शर्मा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Nora Fatehi Birthday special know unknown facts about actress life journey and career struggle
नोरा फतेही - फोटो : social media

नोरा ने फिल्म ‘रोर’ में कमाल का अभिनय किया था। इसके बाद उन्हें तेलुगू फिल्मों में काम करने के ऑफर मिले। नोरा को रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन नौ में भी देखा गया, जहां उन्हें लोकप्रियता मिली। बिग बॉस शो में नोरा ने अपने गेम से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई थी। इस शो के बाद नोरा ने रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में हिस्सा लिया। इस मंच से नोरा ने अपना टैलेंट दुनिया को दिखाया। उनके जबरदस्त डांस मूव्स की दुनिया दीवानी हो गई।

Nawazuddin Siddiqui: मां-पत्नी के विवाद से परेशान हुए नवाजुद्दीन, आलीशान घर छोड़ होटल में रहने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
Nora Fatehi Birthday special know unknown facts about actress life journey and career struggle
नोरा फतेही - फोटो : social media

आज भले ही दुनिया नोरा को सफल अभिनेत्री के रूप में देखती है, लेकिन नोरा ने इस मुकाम पर आने के लिए काफी संघर्ष किया। नोरा जब पहली बार भारत आईं, तब उनके पास सिर्फ 5000 रुपये थे। एक इंटरव्यू के दौरान नोरा ने इस बात का खुलासा किया था कि अपना पेट पालने के लिए उन्होंने कॉफी शॉप में भी नौकरी की थी। नोरा टेलीकॉलर की भी नौकरी कर चुकी हैं। करियर के शुरुआती दौर में नोरा लॉटरी टिकट बेचती थीं।

Varun Sharma Birthday: वरुण शर्मा के बर्थडे बैश में नजर आए ये बॉलीवुड सेलेब्स, शहनाज ने लूटी लाइमलाइट

विज्ञापन
Nora Fatehi Birthday special know unknown facts about actress life journey and career struggle
नोरा फतेही - फोटो : social media

बता दें कि नोरा ने अपने करियर में काफी सफलता हासिल कर ली है। नोरा के पास  अब काम और पहचान की कमी नहीं है। नोरा ने जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में ‘दिलबर दिलबर’ गाने से सभी का दिल जीता। इसके बाद वह सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में नजर आईं। वहीं, नोरा जॉन की फिल्म ‘बाटला हाउस’ में ‘साकी साकी’ और , 'स्त्री' में 'कमरिया' पर भी अपने डांस का दम दिखा चुकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed