Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Oscars 2024: Know About What Gifts Does the Winner Get along With the Golden Trophy after Winning an Oscar
{"_id":"65ed85ec541dfee5070f713d","slug":"oscars-2024-know-about-what-gifts-does-the-winner-get-along-with-the-golden-trophy-after-winning-an-oscar-2024-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Oscars 2024: ऑस्कर जीतने पर विजेता की हो जाती है चांदी, जानिए ट्रॉफी के साथ क्या-क्या मिलते हैं उपहार?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Oscars 2024: ऑस्कर जीतने पर विजेता की हो जाती है चांदी, जानिए ट्रॉफी के साथ क्या-क्या मिलते हैं उपहार?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:36 PM IST
सार
ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाले सदस्यों के साथ-साथ फैंस को भी इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में हम आपको इस लेख में ऑस्कर विनर को मिलने वाले उपहार के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ऑस्कर अवार्ड्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों हर तरफ ऑस्कर अवार्ड्स की धूम मची हुई है। 96वें अकादमी पुरस्कार के पहले दौर की घोषणा हो चुकी है। इस साल ऑस्कर अवार्ड समारोह का आयोजन 10 मार्च 2024 को कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में किया गया है। ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाले सदस्यों के साथ-साथ फैंस को भी इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में हम आपको इस लेख में ऑस्कर विनर को मिलने वाले उपहार के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं जानिए ऑस्कर जीतने पर क्या-क्या इनाम मिलते हैं।
2 of 5
ऑस्कर अवार्ड्स
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर में किसी भी फिल्म का नॉमिनेट होना बेहद बड़ी बात मानी जाती है। ऐसे में जब कोई कलाकार या फिल्म ये अवॉर्ड जीतती है, तो उसके लिए उससे बड़ी कोई खुशी नहीं होती है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि ऑस्कर विजेता को प्राइज मनी के तौर पर उपहार में क्या-क्या दिया जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्कर अवार्ड जीतने वाले विनर को प्राइज मनी के तौर पर इनाम में कोई भी धनराशि नहीं दी जाती है। एकेडमी अवॉर्ड विजेता को गोल्ड की चमचमाती हुई अवॉर्ड स्टैच्यू ट्रॉफी मिलती है। हालांकि, ऑस्कर जीतने वाले कलाकार या निर्देशक को इसका भरपूर फायदा मिलता है। क्योंकि ऑस्कर विजेता बनने के बाद एक्टर, डायरेक्टर की ब्रांड वैल्यू काफी हद तक बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऑस्कर अवार्ड्स
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर विजेता और प्रत्याशियों को इनाम में एक गुडी बैग भी दिया जाता है। इस बैग में हजारों डॉलर होते हैं। ऑस्कर ट्रॉफी की बात करें तो वह कांस्य की होती है। इसके ऊपर 24 कैरेट के सोने की परत चढ़ी होती है। इसे बनाने में 1000 डॉलर यानि कि लगभग 82 हजार रुपये की लागत आती है।
विज्ञापन
5 of 5
ऑस्कर 2024
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही बता दें कि अगर कोई विजेता अपनी ट्रॉफी को बेचना चाहता है, तो वह सिर्फ एकेडमी को ही बेच सकता है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 1000 डॉलर में बनने वाले इस अवार्ड की कीमत बेचने पर बस 82 रुपये ही रहती है। एकेडमी बस एक डॉलर में विजेता से ये ट्रॉफी खरीदती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।