सब्सक्राइब करें

Suniel Shetty: बेटे अहान की फिल्म 'सनकी' की घोषणा के बाद भावुक हुए सुनील शेट्टी, शेयर किया यह इमोशनल नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 10:47 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Suniel Shetty Shares emotional post for son Ahan Shetty after Sanki announcement know what he says
सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में निर्माता साजिद नाडियाडवाला अपनी अगली फिल्म सनकी का एलान किया। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म की घोषणा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर की। वहीं, सुनील शेट्टी ने बेटे अहान शेट्टी की अगली फिल्म की घोषणा के बाद उन्हें बधाई देते हुए भावुक करने वाले नोट शेयर किया है।

Suniel Shetty Shares emotional post for son Ahan Shetty after Sanki announcement know what he says
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील शेट्टी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से कई दशकों से सक्रिय हैं। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए पहले बेटी अथिया और उसके बाद अहान शेट्टी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। हाल ही में अहान शेट्टी की दूसरी फिल्म की घोषणा हुई, जिसके बाद सुनील ने बेटे को बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया।

Trending Videos
Suniel Shetty Shares emotional post for son Ahan Shetty after Sanki announcement know what he says
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील लिखा, 'अच्छी चीजें उन्हें मिलती हैं जो धैर्य रखते हैं और इंतजार करते हैं, लेकिन बेहतर चीजें उन्हें मिलती हैं, जो धैर्य के साथ-साथ उसके लिए काम करते हैं। 'सनकी' के लिए बधाई बेटा। मुझे इससे अधिक गर्व नहीं हो सकता। इस सफर के लिए आपको सिर्फ और सिर्फ शुभकामनाएं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)


Padma Khanna: काशी की बिटिया पर यूं लगा कैबरे डांसर का ठप्पा, रामानंद सागर ने ‘कैकेयी’ के लिए इस तरह किया राजी

विज्ञापन
विज्ञापन
Suniel Shetty Shares emotional post for son Ahan Shetty after Sanki announcement know what he says
सनकी रिलीज डेट - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शनिवार को फिल्म की घोषणा की और लिखा, 'वेलेंटाइन डे साजिद नाडियाडवाला की 'सनकी' 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अहान शेट्टी और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में होंगे।
Priya Mani Interview: शाहरुख को पता तो हो लोग मुझे उनकी फिल्मों का ‘लकी चार्म’ बुलाते हैं, मुस्तफा का मिलना...

विज्ञापन
Suniel Shetty Shares emotional post for son Ahan Shetty after Sanki announcement know what he says
अहान शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

मालूम हो कि अहान शेट्टी ने साल 2021 में मिलन लुथरिया की फिल्म 'तड़प' से अपना डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया नजर आईं थी। ' तड़प हिट तेलुगु एक्शन फिल्म 'आरएक्स 100' की रीमेक थी, जिसकी दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी सराहा था। अब एक बार फिर अहान बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं।
Manisha Koirala: विधु विनोद चोपड़ा ने मनीषा की एक्टिंग का बताया था बकवास, फिर ऐसे मिला था फिल्म में मौका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed