Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Oscars 2024: Nisha Pahuja documentary To Kill a Tiger loses out at the Academy Awards to 20 Days in Mariupol
{"_id":"65eea4e7e457835b4c070c6f","slug":"oscars-2024-nisha-pahuja-documentary-to-kill-a-tiger-loses-out-at-the-academy-awards-to-20-days-in-mariupol-2024-03-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Oscars 2024: ऑस्कर जीतने में असफल रही 'टू किल ए टाइगर', इस डॉक्यूमेंट्री से हार गईं निशा पाहुजा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Oscars 2024: ऑस्कर जीतने में असफल रही 'टू किल ए टाइगर', इस डॉक्यूमेंट्री से हार गईं निशा पाहुजा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:13 PM IST
सार
ऑस्कर अवार्ड 2024 में भारत पर आधारित कनाडाई डॉक्यूमेंट्री 'टू किल ए टाइगर' फीचर फिल्म कैटगरी में नॉमिनेट थी। हालांकि ये अवॉर्ड जीतने में असफल रही है।
विज्ञापन
1 of 5
ऑस्कर अवॉर्ड 2024
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्कर अवॉर्ड 2024 की घोषणा हो चुकी है। 96वें अकादमी अवॉर्ड समारोह में कई अभिनेताओं, निर्देशक और अन्य कलाकारों का ऑस्कर जीतने का सपना पूरा हुआ। ऑस्कर अवार्ड 2024 में भारत पर आधारित कनाडाई डॉक्यूमेंट्री 'टू किल ए टाइगर' फीचर फिल्म कैटगरी में नॉमिनेट थी। हालांकि ये अवॉर्ड जीतने में असफल रही है। कनाडाई फिल्ममेकर निशा पाहुजा ने इसे निर्देशित किया है। सभी भारतीय की नजर इस डॉक्यूमेंट्री पर टिकी हुई थी, लेकिन ये डॉक्यूमेंट्री ऑस्कर जीतने में सफल नहीं हुई है।
2 of 5
'to kill a tiger'
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा की कार्यकारी निर्माता के रूप में ऑस्कर नामांकित डॉक्यूमेंट्री टू किल ए टाइगर के साथ दुनियाभर की पांच डॉक्यूमेंट्री इस कैटगरी में नॉमिनेटेड थीं। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटगरी में 'टू किल ए टाइगर' को बॉबी वाईन द पीपल्स प्रेसिडेंट, द इटरनल मेमोरी, फोर डॉटर्स और 20 डेज इन मरियोपोल जैसी फिल्मों के साथ नामांकित किया गया था। इन सभी डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को पछाड़ते हुए '20 डेज इन मरियोपोल' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का ऑस्कर अपने नाम किया है।
डॉक्यूमेंट्री '20 डेज इन मरियोपोल' को टिस्लॉ चेरनो, मिशेल मिजनर रैनी अरोनसन-रैथ ने बनाया है। 'टू किल ए टाइगर' की बात करें तो दिल्ली में जन्मी कनाडाई फिल्म निर्माता निशा पाहुजा द्वारा निर्देशित ये डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टू किल ए टाइगर
- फोटो : सोशल मीडिया
यह डॉक्यूमेंट्री झारखंड के एक परिवार के जीवन पर आधारित है। यह एक पिता की न्याय के लिए लड़ाई की कहानी है, जब उसकी 13 वर्षीय बेटी का उसके तीन रिश्तेदारों द्वारा यौन उत्पीड़न किया जाता है। वो बलात्कार के आरोपियों को गिरफ्तार करवाता है।
दुनिया भर के विभिन्न फिल्म समारोहों में 'टू किल ए टाइगर' को 24 पुरस्कार मिले हैं। 2023 में निशा पाहुजा को डायरेक्टर्स गिल्ड ऑफ कनाडा के एक्सीलेंस इन डॉक्यूमेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। प्रियंका चोपड़ा इस डॉक्यूमेंट्री के साथ कार्यकारी निर्माता के रूप में जुड़ी हैं। 2022 में उन्होंने टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में पहली बार इस डॉक्यूमेंट्री को देखा था। वो इससे काफी प्रभावित हुई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।