ओटीटी रिलीज को लेकर अक्सर प्रशंसक उत्साहित रहते हैं, क्योंकि हर हफ्ते उन्हें नई फिल्मों और वेब सीरीज की रिलीज का इंतजार रहता है। अगस्त का तीसरा हफ्ता भी शुरू हो चुका है और ऐसे में कई फिल्मों व वेब सीरीज की कतार लग चुकी है, जो इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते भी प्रशंसकों को खास मजा मिलने वाला है तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों और सीरीज के बारे में जो इस हफ्ते धमाल मचाएंगी।
OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर खेला जाएगा जासूसी का खेल, धमाल मचाने को तैयार ये मजेदार फिल्में और वेब सीरीज
शेखर होम
'शेखर होम' सीरीज लोकप्रिय काल्पनिक जासूस शेरलॉक होम्स पर आधारित है और सर आर्थर कॉनन डॉयल के साहित्यिक कार्य को दिखाती है। इस सीरीज में के के मेनन, रसिका दुगल, रणवीर शौरी, कीर्ति कुल्हारी और दिव्येंदु भट्टाचार्य हैं। 'शेखर होम' 14 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
एमिली इन पेरिस 4
'एमिली इन पेरिस' एमिली कूपर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के रूप में अपनी सपनों की नौकरी पाने के बाद पेरिस चली जाती है और काम, दोस्तों और रोमांस के बीच संतुलन बनाती है। सीरीज में लिली कोलिन्स, लुकास ब्रावो और लुसिएन लैविस्काउंट मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका चौथा सीजन 15 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।
चमक द कन्क्लूजन
'चमक द कन्क्लूजन' में परमवीर सिंह चीमा, मनोज पाहवा, मोहित मलिक, ईशा तलवार, मुकेश छाबड़ा, प्रिंस कंवलजीत सिंह, सुविंदर पाल और अकासा सिंह हैं। यह सीरीज 16 अगस्त को सोनी लिव पर रिलीज होगी।
लव नेक्स्ट डोर
'लव नेक्स्ट डोर' में जंग हे-इन और जंग सो-मिन मुख्य भूमिका में हैं। यह सीरीज एक ऐसी महिला पर केंद्रित है, जो अपनी जिंदगी बदलना चाहती है, लेकिन धीरे-धीरे उसे अपने बचपन के दोस्त से प्यार हो जाता है। यह सीरीज 17 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
