Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
stree 2 actor Rajkummar Rao to play gangster role in Bhakshak Director pulkit next Film with Manushi Chhillar
{"_id":"66ba46fff1595bd674095c74","slug":"stree-2-actor-rajkummar-rao-to-play-gangster-role-in-bhakshak-director-pulkit-next-film-with-manushi-chhillar-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajkummar Rao: गैंगस्टर बन खौफ फैलाने के लिए तैयार राजकुमार राव, 'भक्षक' के निर्देशक पुलकित के साथ करेंगे काम!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajkummar Rao: गैंगस्टर बन खौफ फैलाने के लिए तैयार राजकुमार राव, 'भक्षक' के निर्देशक पुलकित के साथ करेंगे काम!
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वे फिल्म में एक बार फिर श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। अभिनेता फिल्म का जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। वहीं, इस बीच उनकी नई फिल्म के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। अभिनेता को लेकर दावा किया गया है कि वे अगली फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे।
2 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे, जिसका निर्देशन 'भक्षक' के निर्देशक पुलकित करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर में शुरू होगी। इसकी आधिकारिक घोषणा की जा रही है। यह एक पूरी तरह से कमर्शियल एंटरटेनर है जिसमें राजकुमार राव एक गैंगस्टर की भूमिका में हैं।
3 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर उत्तर प्रदेश में करने की योजना बनाई है, उसके बाद कुछ हिस्सा मुंबई में भी शूट किया जाएगा, क्योंकि पूरी कहानी और किरदार यूपी में ही आधारित है। राजकुमार इस किरदार को निभाने के लिए उत्साहित हैं और सितंबर के पहले हफ्ते में टीम के साथ कुछ रीडिंग और वर्कशॉप करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
इसके साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि निर्माता नई कास्टिंग की तलाश में थे और उन्होंने फिल्म के लिए राजकुमार और मानुषी छिल्लर की जोड़ी बनाने का सोचा है। दोनों की जोड़ी फिल्म में दिलचस्प भूमिका निभाएगी। ऐसे में पुलकित निर्देशित आगामी फिल्म में राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म के सितंबर 2024 में फ्लोर पर आने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट से राव एक्शन जॉनर में भी कदम रखेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
वहीं इस बीच अब राजकुमार राव 'स्त्री 2' का इंतजार कर रहे हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। यह फिल्म अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की 'खेल खेल में' के साथ टकराएगी। फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।