Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ulajh Box Office collection Day 11 Janhvi Kapoor Gulshan Devaiah Roshan Mathew Sudhanshu film total earning
{"_id":"66ba2f4c9cd7c1db0205abea","slug":"ulajh-box-office-collection-day-11-janhvi-kapoor-gulshan-devaiah-roshan-mathew-sudhanshu-film-total-earning-2024-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ulajh BO Collection Day 11: सिनेमाघरों से उतरने की तैयारी में 'उलझ', 11वें दिन महज इतने लाख रुपये कमा तोड़ा दम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ulajh BO Collection Day 11: सिनेमाघरों से उतरने की तैयारी में 'उलझ', 11वें दिन महज इतने लाख रुपये कमा तोड़ा दम
2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' अब अपना बैग पैक करने की तैयारी कर चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए आज 11 दिन हो गए हैं, इसके बावजूद लगातार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब साबित हो रही है। हर गुजरते दिनों के साथ फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन गिरता जा रहा है और रोज 'उलझ' दर्शकों के लिए तरस रही है। वीकएंड पर तो फिल्म की हालत पस्त रही थी, लेकिन अब वीकएंड के बाद आज सोमवार को फिल्म की हालत और खराब हो गई है। वहीं अब 11वें दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की...
2 of 5
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'उलझ' ने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर खाता खोला था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और इसने 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे दिन भी फिल्म ने उछाल के साथ दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन उसके बाद फिल्म की हालात बॉक्स ऑफिस पर लगातार बिगड़ती चली गई।
3 of 5
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
मंडे टेस्ट में 'उलझ' बुरी तरह से फेल हुई। चौथे दिन ही फिल्म की कमाई करोड़ से सीधा लाखों में सिमट के रह गई। चौथे और पांचवें दिन फिल्म ने 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं छठे दिन गिरावट देखने को मिली और इसने 55 लाख रुपये कमाई। वहीं, सांतवें दिन इसकी कमाई 45 लाख रुपये में ही सिमट गई। ऐसे में फिल्म का एक सप्ताह का कलेक्शन कुल 7.2 करोड़ रुपये हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
'उलझ' की हालत आठवें दिन और खराब हो गई। इसने आठवें दिन सिर्फ 35 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं, बीते दिन शनिवार को फिल्म की कमाई में मामूली उछाल देखने को मिला था। फिल्म ने नौवें दिन 58 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं रविवार को फिल्म की सारी उम्मीदें टूट गईं और इसने 10वें दिन 6 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आज फिल्म 10 लाख रुपये तक का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 11वें दिन फिल्म ने महज 9 लाख रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
5 of 5
उलझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
वहीं बात करें फिल्म के कुल कलेक्शन की तो अब तक 'उलझ' 8.79 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। 10 करोड़ रुपये के आंकड़ें तक पहुंचने से पहले ही यह दम तोड़ चुकी है। 'उलझ' एक थ्रिलर फिल्म है। इसमें जान्हवी कपूर के साथ गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, सचिन खेड़कर, राजेंद्र गुप्ता, आदिल हुसैन समेत कई कलाकारों ने काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।