सब्सक्राइब करें

Gurucharan Singh: मुंबई में काम की तलाश में भटक रहे 'तारक मेहता' के सोढ़ी, सिर पर एक करोड़ से ज्यादा का लोन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 12 Aug 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Gurucharan Singh on failure says has 1 2 crore loan to pay with no work
गुरुचरण सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम: @sodhi_gcs

अभिनेता गुरुचरण सिंह इंडस्ट्री में काम की तलाश कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उनके ऊपर कई बड़े लोन हैं, लेकिन कोई अवसर न होने के कारण वह आगे के बारे में सोच नहीं पा रहे हैं। अभिनेता कुछ महीने पहले लापता होने के कारण चर्चा में थे। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि वह बिना किसी को बताए आध्यात्मिक यात्रा पर चले गए।

Trending Videos
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Gurucharan Singh on failure says has 1 2 crore loan to pay with no work
गुरुचरण सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम: @sodhi_gcs

गुरुचरण सिंह ने बताया कि वह अपने माता-पिता की देखभाल करना चाहते हैं और अपने कर्ज चुकाना चाहते हैं, लेकिन उनके पास ऐसा करने का कोई साधन नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं काम की तलाश में एक महीने से मुंबई में हूं। मुझे लगता है कि लोग मुझे प्यार करते हैं और वे मुझे देखना चाहते हैं। मैं अपने खर्चों को प्रबंधित करने, अपनी मां की देखभाल करने और अपने कर्ज चुकाने के लिए पैसे भी कमाना चाहता हूं। मैं कुछ अच्छा काम करना चाहता हूं और अपनी दूसरी पारी शुरू करना चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Gurucharan Singh on failure says has 1 2 crore loan to pay with no work
पिता के साथ गुरुचरण सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम: @sodhi_gcs

गुरुचरण सिंह ने आगे बताया कि वह अपने दोस्तों से पर्सनल लोन ले रहे हैं, जिसका इस्तेमाल वह अपने बैंक ईएमआई का भुगतान करने में करते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे पैसे की जरूरत है, क्योंकि मुझे ईएमआई और क्रेडिट कार्ड का भुगतान करना है। मुझे अभी भी पैसे मांगने पड़ते हैं और कुछ अच्छे लोग हैं, जो मुझे पैसे उधार देते हैं, लेकिन मेरा कर्ज बढ़ता जा रहा है। मैं काम करना चाहता हूं, क्योंकि मैं अपने बूढ़े माता-पिता की भी देखभाल करना चाहता हूं।'

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Gurucharan Singh on failure says has 1 2 crore loan to pay with no work
गुरुचरण सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम: @sodhi_gcs

टीवी के मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने खाना छोड़ दिया है। गुरुचरण सिंह ने कहा कि वह निराश महसूस करते हैं और पिछले कुछ सालों से उन्हें ऐसा ही महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा, 'मैंने पिछले 34 दिनों से खाना छोड़ दिया है। मैं लिक्विड डाइट पर हूं, जैसे दूध, चाय और नारियल पानी। पिछले चार सालों से मैंने सिर्फ असफलता ही देखी है। मैंने अलग-अलग चीजें, व्यवसाय और सब कुछ करने की कोशिश की है, लेकिन सब विफल हो रहा है। अब मैं थक गया हूं और अब मुझे कुछ कमाई करनी चाहिए।'

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Gurucharan Singh on failure says has 1 2 crore loan to pay with no work
गुरुचरण सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम: @sodhi_gcs

गुरुचरण सिंह ने अपने पास मौजूद वास्तविक धन के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'मेरे ऊपर बहुत ज्यादा कर्ज है। मुझे बैंकों और क्रेडिट कार्ड कंपनियों का 60 लाख रुपए का कर्ज चुकाना है। इसके अलावा, मेरे कुछ अच्छे परिचितों ने मुझे पैसे उधार दिए हैं और मुझे उनका भी उतना ही कर्ज चुकाना है। कुल मिलाकर मेरा कर्ज करीब 1.2 करोड़ रुपये है।' अभिनेता इंडस्ट्री में नए अवसर पाने की कोशिश कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed