फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: ओटीटी पर आएंगी ये फिल्में-सीरीज, 'शर्माजी की बेटी' की मस्ती के साथ 'रौतू का राज' भी आएगा सामने

Mon, 24 Jun 2024 07:18 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 24 Jun 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
ott releases this week Nawazuddin Siddiqui Rautu Ka Raaz Sharmajee Ki Beti  A Family Affair The Bear season 3
'शर्माजी की बेटी'-'रौतु का राज' - फोटो : इंस्टाग्राम

दर्शक सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी पर भी फिल्मों और वेब सीरीज का लुत्फ उठाते हैं। दर्शक आज कल घर बैठे ही अपना मनोरंजन करना चाहते हैं, ऐसे में वे ओटीटी का रुख करते हैं। जून के आखिरी हफ्ते भी घर बैठे दर्शकों को कुछ खास फिल्मों और वेब सीरीज का मजा मिलने वाला है। इस हफ्ते भी ओटीटी पर क्राइम, थ्रिलर और कॉमेडी का भरपूर तड़का लगने वाला है। चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज के बारे में...

ott releases this week Nawazuddin Siddiqui Rautu Ka Raaz Sharmajee Ki Beti  A Family Affair The Bear season 3
ए फैमिली अफेयर - फोटो : इंस्टाग्राम

ए फैमिली अफेयर
'ए फैमिली अफेयर' एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुविधा में पड़ जाती है, जब उसे पता चलता है कि उसका मूवी स्टार बॉस उसकी मां को डेट कर रहा है। रिचर्ड लाग्रवेनी द्वारा निर्देशित और कैरी सोलोमन द्वारा लिखित इस फिल्म में निकोल किडमैन, जैक एफ्रॉन, जॉय किंग, लिजा कोशी और कैथी बेट्स मुख्य भूमिका में हैं। यह 28 जून, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

ott releases this week Nawazuddin Siddiqui Rautu Ka Raaz Sharmajee Ki Beti  A Family Affair The Bear season 3
द बेयर सीजन 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

द बेयर सीजन 3
'द बेयर' की कहानी एक युवा शेफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शिकागो में अपने परिवार की सैंडविच की दुकान चलाने की कोशिश कर रहा है। इस सीरीज में जेरेमी एलन व्हाइट ने कार्मी बर्जाटो की भूमिका निभाई है, जबकि एबन मॉस-बचराच, आयो एडेबिरी, लियोनेल बॉयस, लिजा कोलोन-जायस, एबी इलियट और मैटी मैथेसन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह 21 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ott releases this week Nawazuddin Siddiqui Rautu Ka Raaz Sharmajee Ki Beti  A Family Affair The Bear season 3
शर्माजी की बेटी - फोटो : सोशल मीडिया

शर्माजी की बेटी
'शर्माजी की बेटी' पांच महिलाओं के अनुभवों और संघर्षों पर केंद्रित है, जिनका उपनाम 'शर्मा' है। फिल्म में साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'शर्माजी की बेटी' 28 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
ott releases this week Nawazuddin Siddiqui Rautu Ka Raaz Sharmajee Ki Beti  A Family Affair The Bear season 3
रौतू का राज - फोटो : इंस्टाग्राम

रौतू का राज
'रौतू की राज' एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उत्तराखंड के रौतू की बेली में हुई एक हत्या की जांच करने की कोशिश करता है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं। यह 28 जून को जी5 पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed