फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pankaj Tripathi: 'मिर्जापुर' को मिली प्रतिक्रिया से हैरान रह गए पंकज त्रिपाठी, बोले- इसने हमें स्टार बना दिया

Mon, 24 Jun 2024 04:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Jun 2024 04:23 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi talkS about Prime Video Mirzapur Season 3 Says this Series transformed us into stars
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओटीटी की दुनिया में चर्चित भारतीय सीरीज का नाम गिना जाए तो प्राइम वीडियो की सीरीज 'मिर्जापुर' के बिना लिस्ट अधूरी मानी जाती है। यूं तो इस सीरीज में गाली-गलौज, हिंसा, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार सबकुछ कूट-कूटकर भरा है। लेकिन, इन सबके बावजूद दर्शकों ने इस सीरीज को भरपूर प्यार दिया है और हर नए सीजन के साथ यह प्यार उतना ही बढ़ता जा रहा है। पहले दो सीजन की जबर्दस्त लोकप्रियता के बाद अब तीसरा सीजन आ रहा है। सीरीज में कालीन भैया बने पंकज त्रिपाठी इस पर बात करते नजर आए।

Pankaj Tripathi talkS about Prime Video Mirzapur Season 3 Says this Series transformed us into stars
मिर्जापुर 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

पंकज त्रिपाठी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। कई सीरीज में भी दिख चुके हैं। लेकिन, 'मिर्जापुर' ने उन्हें जो पहचान दी, उसका मुकाबला नहीं। लोग अब उन्हें इस सीरीज के किरदार कालीन भैया के नाम से पुकारते हैं। खुद पंकज त्रिपाठी भी इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि 'मिर्जापुर' ने उन्हें लोकप्रिय बनाया है। उनका कहना है कि इस सीरीज ने उन्हें स्टार के रूप में बदल दिया है।

Pankaj Tripathi talkS about Prime Video Mirzapur Season 3 Says this Series transformed us into stars
मिर्जापुर 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में 'मिर्जापुर सीजन 3' के बारे में बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा कि इस सीरीज के पहले सीजन को जिस तरह का प्यार मिला, खासतौर से महिलाओं से जैसी प्रतिक्रिया मिली, उसे देखकर वे हैरान रह गए थे। अभिनेता ने कहा, 'मिर्जापुर ने बेशक मेरे करियर में एक मील का पत्थर साबित हुई है। इंटरव्यू के दौरान पत्रकार हमें 'स्टार कास्ट' के रूप में हमारा परिचय देते हैं। लेकिन मिर्जापुर ने जिस तरह ग्लोबल स्तर पर लोकप्रियता पाई, हम हम बस शो के 'कास्ट' थे। यह मिर्जापुर ही है, जिसने हमें स्टार बना दिया है'।
Ulajh Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी जान्हवी कपूर की ‘उलझ’, नोट कर लें तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi talkS about Prime Video Mirzapur Season 3 Says this Series transformed us into stars
मिर्जापुर 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा, 'मिर्जापुर के सीजन 1 के बाद, प्रशंसकों, खासकर महिलाओं से मुझे जो प्रतिक्रिया मिली, उसने मुझे हैरान कर दिया। इसने मुझे एहसास दिलाया कि कालीन भैया किसी भी अन्य डॉन से अलग है, जिसे भारतीय जनता ने कभी सेल्युलाइड पर देखा है'। 'मिर्जापुर 3' का दर्शक किस बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसका ट्रेलर को करीब 19 लाख व्यूज मिल चुके हैं'।
Don Role: परदे पर असली डॉन का किरदार निभा चुके हैं ये कलाकार, इम्तियाज अली का नाम भी हैं शामिल

विज्ञापन
Pankaj Tripathi talkS about Prime Video Mirzapur Season 3 Says this Series transformed us into stars
मिर्जापुर 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

यह सीरीज 5 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसमें अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा समेत कई और स्टार्स भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसे फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। इस सीरीज का निर्देशन गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर ने किया है।
Stars Upcoming Movies: इन सितारों के फैंस के लिए खुशखबरी, इस साल दो या उससे ज्यादा फिल्मों में आएंगे नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed