फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: ओटीटी पर लगेगा राजनीतिक ड्रामा और क्राइम-थ्रिलर का तड़का, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Mon, 04 Mar 2024 05:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 04 Mar 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
Ott this week maharani 3 Hanuman damsel Katrina Kaif Emraan hashmi mouni Roy showtime yatra 2 merry Christmas
शोटाइम-महारानी 3 - फोटो : social media

वेब सीरीज और फिल्मों के शौकीन दर्शकों के लिए मार्च का पहला हफ्ता डबल धमाकेदार साबित होने वाला है। इस हफ्ते दर्शकों को कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलेंगी। चलिए आपको बताते हैं कि वे फिल्में और वेब सीरीज कौन सी हैं, जो मार्च के पहले हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। साथ ही, यह भी जानिए कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं?

Ott this week maharani 3 Hanuman damsel Katrina Kaif Emraan hashmi mouni Roy showtime yatra 2 merry Christmas
महारानी 3 - फोटो : Social media

'महारानी 3' 1990 के दशक में बिहार पर आधारित है और राज्य में हुई सच्ची राजनीतिक घटनाओं से प्रेरित है। सीरीज में हुमा कुरेशी मुख्य भूमिका में हैं और सोहम शाह, अमित सियाल, कानी कुसरुति और इनामुलहक महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह से मार्च को सोनी लिव पर रिलीज होगी।
Anant Ambani: एकॉन की परफॉर्मेंस के दौरान अनंत ने की सलमान को उठाने की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल

Ott this week maharani 3 Hanuman damsel Katrina Kaif Emraan hashmi mouni Roy showtime yatra 2 merry Christmas
हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

'हनुमान' काल्पनिक गांव अंजनदारी पर आधारित है और एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भगवान हनुमान की महाशक्ति हासिल कर लेता है। फिल्म में तेजा सज्जा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म आठ मार्च को जी5 पर रिलीज होगी। तेजा सज्जा की फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया है।
Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ को बताया एंटी प्रोपेगेंडा, बोले- वे माफीवीर नहीं थे

विज्ञापन
विज्ञापन
Ott this week maharani 3 Hanuman damsel Katrina Kaif Emraan hashmi mouni Roy showtime yatra 2 merry Christmas
डैमसेल - फोटो : सोशल मीडिया

'डेमसेल' एक युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सुंदर राजकुमार से शादी करती है, लेकिन जल्द ही उसे एहसास होता है कि यह एक जाल था। उसकी शादी जल्द ही अस्तित्व की लड़ाई में बदल जाती है। उसे आग उगलते ड्रैगन की बलि के रूप में दे दिया जाता है। फिल्म में मिल्ली बॉबी ब्राउन, रे विंस्टोन, निक रॉबिन्सन, शोहरे अघदाशलू, एंजेला बैसेट और रॉबिन राइट शामिल हैं। यह आठ मार्च 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Sanjay Leela Bhansali: आलिया और रणबीर अभिनीत फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली की खास योजना, शूटिंंग करेंगे यहां

विज्ञापन
Ott this week maharani 3 Hanuman damsel Katrina Kaif Emraan hashmi mouni Roy showtime yatra 2 merry Christmas
मेरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया

'मेरी क्रिसमस' दो अजनबियों पर केंद्रित है, जो क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मिलते हैं, लेकिन उनकी रात जल्द ही एक भयानक मोड़ ले लेती। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म आठ मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Mean Girls: अवंतिका कर रही हैं देश का नाम रौशन, बोलीं- भारतीय अभिनेत्रियां हॉलीवुड में बिखेर रही हैं जलवा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed