फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanam Saeed: 'फिर से जुड़ना अच्छा लगेगा', PAK सितारों के बॉलीवुड में काम करने पर बोलीं सनम सईद

Tue, 06 Aug 2024 11:01 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 06 Aug 2024 11:01 AM IST
विज्ञापन
Pakistani actress Sanam Saeed talks about working in India says It was nice to reconnect with them
सनम सईद - फोटो : इंस्टाग्राम @sanammody

पाकिस्तानी अदाकारा सनम सईद को फवाद खान के साथ अपने शो 'जिंदगी गुलजार है' के बाद भारत में काफी लोकप्रियता मिली है। हालांकि, उन्हें अभी तक भारत में आकर काम करने का मौका नहीं मिला है। अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि देशों के बीच कला का आदान-प्रदान जल्द ही फिर से शुरू हो जाएगा। इसके अलावा सनम का एक बयान भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान को भाई-बहन कहा है।

Pakistani actress Sanam Saeed talks about working in India says It was nice to reconnect with them
सनम सईद - फोटो : इंस्टाग्राम @sanammody

अभिनेत्री नए शो बरजख के साथ बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। सनम 12 साल बाद फवाद खान के साथ फिर से काम कर रही हैं। इस शो ने पाकिस्तानी ड्रामा के लिए भारत में स्क्रीन पर आने का रास्ता खोला है। अब हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में सनम ने कहा, "दर्शकों का फीडबैक काफी अच्छा रहा है और यह बिल्कुल वैसा ही दिलचस्प रहा, जिसकी हमें उम्मीद थी।"

Pakistani actress Sanam Saeed talks about working in India says It was nice to reconnect with them
सनम सईद - फोटो : इंस्टाग्राम @sanammody

सनम के लिए इस शो में काम करना एक निजी अनुभव रहा है। वह कहती हैं, "इस शो में काम करने के बाद मुझे यह एहसास हुआ कि प्यार सब कुछ जीत लेता है"। अभिनेत्री ने कहा, "परिवार ही सच में आपके लिए सब कुछ है... क्षमा करना एक ऐसा गुण है, जिसे अपनाना चाहिए। परिवार के सदस्यों से जुड़े रहना चाहिए क्योंकि वे आपके व्यक्तित्व का एक बहुत बड़ा हिस्सा हैं और माता-पिता को बच्चों की परवरिश करते समय उन पर ध्यान देना चाहिए। ये ऐसी बातें हैं जो मुझे किसी भी चीज से ज्यादा सीखने को मिली।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani actress Sanam Saeed talks about working in India says It was nice to reconnect with them
सनम सईद - फोटो : इंस्टाग्राम @sanammody

भारत के दर्शकों के लिए सनम ने कहा, "वे मेरे बहुत समय से खोए हुए भाई-बहनों की तरह हैं। हम बस अलग-अलग घरों में पले-बढ़े हैं। असल में, हम एक ही भूमि के हैं। कई मायनों में एक ही खून के हैं, लेकिन हम वर्षों से अलग-अलग तरीके से पले-बढ़े हैं। उन बहुत समय से खोए हुए भाई-बहनों से फिर से जुड़ना अच्छा लगेगा।"

विज्ञापन
Pakistani actress Sanam Saeed talks about working in India says It was nice to reconnect with them
सनम सईद - फोटो : इंस्टाग्राम @sanammody

अभिनेत्री ने आगे कहा, "मैं कभी काम करने के लिए भारत नहीं आई, इसलिए मैं यह नहीं कह सकती कि मुझे इसकी कमी खलती है क्योंकि मैंने इसका अनुभव नहीं किया है। लेकिन समय के साथ, चीजें बदल जाएंगी।"

 

John Wick Chapter 4 Sequel: खत्म नहीं हुई जॉन विक फ्रेंचाइजी, कीनू रीव्स अभिनीत चैप्टर 4 के सीक्वल पर काम शुरू

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed