फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taapsee Pannu: पति के रिटायरमेंट पोस्ट पर तापसी का कमेंट हुआ वायरल, लोगों ने की अभिनेत्री के विचारों की सराहना

Tue, 06 Aug 2024 10:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 06 Aug 2024 10:29 AM IST
विज्ञापन
Phir Aayi Hasseen Dillruba star Taapsee Pannu reacted Mathias Boe retirement post says You are married man
तापसी पन्नू, मेथियास बो - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee, @mathias.boe

तापसी पन्नू आज के वक्त में फिल्म इंडस्ट्री के लिए कोई अनजाना नाम नहीं हैं। वह एक मशहूर अभिनेत्री हैं, जो हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के लिए काफी चर्चा बटोर रही हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री के पति ने  बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो ने बैडमिंटन कोच के रूप में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। इस पर तापसी ने प्रतिक्रिया दी थी, जो कि तेजी से वायरल भी रहो रहा है और सोशल मीडिया पर इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी आ रही है।

Phir Aayi Hasseen Dillruba star Taapsee Pannu reacted Mathias Boe retirement post says You are married man
तापसी पन्नू-मैथियास बो इं - फोटो : स्टाग्राम @taapsee

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने इस साल मार्च में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो से शादी की थी। अभिनेत्री इस समय पेरिस ओलंपिक 2024 का आनंद ले रही हैं। पिछले दिनों मैथियास ने अपने इंस्टाग्राम पर बैडमिंटन कोच के रूप में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की और उनकी पत्नी तापसी ने इस पर एक मजेदार टिप्पणी की थी, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

 

Phir Aayi Hasseen Dillruba star Taapsee Pannu reacted Mathias Boe retirement post says You are married man
तापसी पन्नू-मैथियास बो - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee

हाल ही में, मैथियास बो ने अपने भारतीय खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाई राज रंकीरेड्डी के लिए एक लंबा नोट लिखा, जो ओलंपिक में जीत नहीं सके। इसके साथ ही उन्होंने संन्यास की खबर भी साझा की। अपने रिटायरमेंट के बारे में बात करते हुए मैथियास ने कहा कि उनके "कोचिंग के दिन यहीं खत्म हो गए हैं" और वह भारत या किसी अन्य देश में बतौर कोच आगे नहीं बढ़ेंगे। उन्होंने खुद को "थका हुआ बूढ़ा आदमी" कहा। जिस पर, तापसी पन्नू ने मजाक करते हुए अपने पति मैथियस को याद दिलाया कि वह एक "शादीशुदा आदमी" भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Phir Aayi Hasseen Dillruba star Taapsee Pannu reacted Mathias Boe retirement post says You are married man
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee

सोशल मीडिया पर तापसी के इस रिएक्शन की जमकर सराहना भी हो रही है। एक यूजर ने लिखा, 'रियारमेंट के बाद घर की जिम्मेदारियां कभी खत्म नहीं होती है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'औरतें कभी भी रिटायर नहीं होती है। आदमी को यह याद दिलाना होता है कि काम के अलावा घर भी है।' एक और यूजर ने लिखा, 'तापसी ने यह याद दिलाकर बिल्कुल सही किया। यह हर आदमी को याद रहना चाहिए कि काम के अलावा घर भी है।'

विज्ञापन
Phir Aayi Hasseen Dillruba star Taapsee Pannu reacted Mathias Boe retirement post says You are married man
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee

हाल ही में, फीवर एफएम से बात करते हुए तापसी पन्नू ने खुलासा किया कि उनके पति मैथियास बो ने नौ साल पहले उन्हें प्रपोज किया था। अभिनेत्री ने उस समय अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड का प्रपोजल स्वीकार कर लिया था। उन्होंने मजाक में कहा कि यह "इतिहास की सबसे लंबी सगाई में से एक है"।

Sanjay Dutt: 'सन ऑफ सरदार 2' से बाहर हुए संजय दत्त, गिरफ्तारी से जुड़ा है मामला, अब इस अभिनेता ने मारी एंट्री
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed