फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jitendra Kumar: परिवार चाहता था कि इंजीनियर बनें, लेकिन सचिव जी को काट खाया एक्टिंग का कीड़ा, फिर हुआ ऐसा कि..

Tue, 28 May 2024 12:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 28 May 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
Panchayat 3: Jitendra Kumar Profile net worth who is Playing Phulera village Sachiv role in prime video series
पंचायत 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'पंचायत' सीरीज का तीसरा सीजन आज आ गया है। सोशल मीडिया पर हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। पिछली दो सीजन खूब लोकप्रिय हुए। अब देखते हैं, तीसरे सीजन को दर्शक कितना पसंद करते हैं। इस सीरीज में एक-एक पात्र खास है। 'पंचायत' में सचिव जी बने अभिनेता जितेंद्र कुमार ने तो मानो करियर बना रहे युवाओं के सच से सामना करा दिया है। यह सीरीज खुद जितेंद्र के करियर के लिए भी मील का पत्थर साबित हुई है। वे इंजीनियिंग के छात्र थे और एक्टिंग की तरफ मुड़ गए। आइए जानते हैं उनका सफर...

Panchayat 3: Jitendra Kumar Profile net worth who is Playing Phulera village Sachiv role in prime video series
पंचायत सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया

जितेंद्र राजस्थान से आते हैं। वे राजस्थान के अलवर के खैरथल के रहने वाले हैं। जितेंद्र कुमार इंजीनियरिंग के स्टूडेंट रहे हैं। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। कॉलेज के दौरान ही उनकी दिलचस्पी अभिनय की तरफ रही और वे थिएटर से जुड़ गए। उन्होंने आईआईटी केजीपी में हिंदी प्रौद्योगिकी ड्रामाटिक्स सोसाइटी के गवर्नर के रूप में कई मंचीय नाटक किए। जितेंद्र की मुलाकात यहां वायरल फीवर (TVF) के एग्जक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर और राइटर बिस्वपति सरकार से हुई। उन्होंने जितेंद्र को 2012 में टीवीएफ जॉइन करने का प्रस्ताव दिया।

Panchayat 3: Jitendra Kumar Profile net worth who is Playing Phulera village Sachiv role in prime video series
पंचायत 3 - फोटो : सोशल मीडिया

जितेंद्र कुमार ने वर्ष 2013 में 'मुन्ना जज्बाती: द क्यू-तिया इंटर्न'' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। जितेंद्र ने फिर टीवीएफ वीडियो में कई किरदार निभाए। 'टेक कन्वर्सेशन विद डैड', 'ए डे विद' सीरीज, कोटा फैक्टरी, टीवीएफ बैचलर की सीरीज आदि शामिल है। दर्शकों से इन्हें खूब प्यार मिला। 'कोटा फैक्ट्री' में जितेंद्र ने इतनी दमदार एक्टिंग की कि लोग उन्हें 'जीतू भैया' बुलाने लगे। यूट्यूब पर टीवएफ के वीडियो के अलावा जितेंद्र ने कई वेब सीरीज और फिल्मो में भी काम किया है। उन्होंने साल 2014 में 'शुरुआत का इंटरवल' मूवी से डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2020 में जितेंद्र को बड़ा ब्रेक मिला और वे आयुष्मान खुराना के साथ 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में नजर आए। उन्होंने 'चमन बहार' फिल्म में भी काम किया है। 
Esha Deol: पापा धरम अपनी बेटियों को लेकर हैं पॉजेसिव, एशा ने किया खुलासा, बोलीं- लड़कियों को दुनिया से बचा...

विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat 3: Jitendra Kumar Profile net worth who is Playing Phulera village Sachiv role in prime video series
पंचायत सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया

जितेंद्र के करियर में 'पंचायत 3' टर्निंग पॉइंट साबित हुई है। इस सीरीज ने उन्हें घर-घर में सचिव जी के रूप में मशहूर कर दिया। पंचायत सीरीज में वह एक ऐसे युवा बने हैं, जिसके पास इंजीनियरिंग की डिग्री है, लेकिन वह फुलेरा गांव में सचिव की नौकरी करता है। साथ-साथ अपने करियर को ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए एग्जाम की तैयारी भी करते हैं। गांव के माहौल में ढलना उनके लिए मुश्किल होता है, लेकिन फिर धीरे-धीरे उन्हें वह माहौल अच्छा लगने लगता है। 
Allu Arjun: बॉलीवुड और वैश्विक सिनेमा की खाई को पाटना चाहते हैं अल्लू अर्जुन, नवीन निर्माण शैली को बताया सहायक

विज्ञापन
Panchayat 3: Jitendra Kumar Profile net worth who is Playing Phulera village Sachiv role in prime video series
पंचायत 3 - फोटो : सोशल मीडिया

जितेंद्र कुमार के अभिनय का एक अंदाज है। सचिव का रोल अदा करते हुए उनके चेहरे पर एक संघर्षरत युवा के हावभाव नजर आते हैं, तो व्यवहार में मासूमियत भी नजर आती है। इस खूबी के चलते वे दर्शकों से जुड़े हैं। 'फुलेरा' गांव के सचिव के रूप में भले उनकी सैलरी ज्यादा न हो, लेकिन रियल लाइफ में उनकी नेटवर्थ अच्छी खासी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जितेंद्र की कुल नेटवर्थ तकरीबन 7 करोड़ रुपये है। उनके पास मुंबई में अपना खुद का आलीशान घर है। साथ ही कई गाड़ियों के मालिक हैं।
Pushpa 2 New Poster: 'पुष्पा 2' के नए पोस्टर में अल्लू-रश्मिका का रोमांटिक अंदाज, इस दिन रिलीज होगा दूसरा गाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed