{"_id":"65ddb91903aab56ce6035981","slug":"pankaj-udhas-funeral-news-live-indian-ghazal-singer-last-rites-today-2024-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pankaj Udhas Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए पंकज उधास, परिवार-दोस्तों ने नम आखों से दी गजल गायक को आखिरी विदाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pankaj Udhas Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए पंकज उधास, परिवार-दोस्तों ने नम आखों से दी गजल गायक को आखिरी विदाई
मशहूर गजल गायक पंकज उधास अपने आखिरी सफर पर रवाना हो गए हैं। आज मंगलवार को मुंबई के वर्ली स्थित हिन्दू क्रिमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को दिग्गज गायक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज अंतिम संस्कार से पहले उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया है। उनके अंतिम संस्कार में सोनू निगम, अनूप जलोटा समेत कई चर्चित हस्तियां पहुंचीं।
2 of 6
आखिरी सफर पर पंकज उधास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंकज उधास का निधन सोमवार को हुआ। वे 72 वर्ष के थे। उनकी बेटी नायाब उधास ने पिता के निधन की दुखद सूचना सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर दी। लोकप्रिय गजल गायक के निधन से इंडस्ट्री गमगीन है। तमाम तबला वादक जाकिर हुसैन, गायक, कंपोजर शंकर महादेवन सहित कई हस्तियां दिवंगत गजल गायक के आवास पर पहुंचीं। अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से पहले पद्मश्री पंकज उधास को राजकीय सम्मान दिया गया।
3 of 6
सोनू निगम
- फोटो : इंस्टाग्राम
पंकज उधास के निधन पर सोनू निगम ने उन्हें सोमवार को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। आज वे गजल गायक के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुई। इस दौरान वे फूट-फूटकर रोए। नम आखों के साथ सोनू निगम ने पंकज उधास को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अनूप जलोटा
- फोटो : सोशल मीडिया
पंकज उधास को आखिरी विदा देने उनके मित्र अनूप जलोटा भी पहुंचे। उन्होंने अपने दोस्त को श्रद्धांजलि दी। पंकज उधास के निधन के बाद अनूप जलोटा ने सोमवार को कहा कि लोगों ने तो एक मशहूर गजल गायक को खोया है। मैंने तो अपना यार खो दिया।
विज्ञापन
5 of 6
पंकज उधास का परिवार एवं संबंधी
- फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन से पूरी इंडस्ट्री सदमे में हैं। पंकज उधास का सोमवार सुबह करीब 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार हुआ है। वे अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों-रेवा और नायाब को छोड़ गए हैं। पिता के निधन से बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।