फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: ‘द कंज्यूरिंग’ और ‘दिल मद्रासी’ के लिए शानदार रहा मंगलवार, ‘परम सुंदरी’ का हुआ बुरा हाल

Tue, 09 Sep 2025 09:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 09 Sep 2025 09:43 PM IST
सार

Tuesday Box Office Collection: मंगलवार के दिन कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की है, वहीं कुछ की कमाई बुरी तरह से घट गई। जानिए, आज ‘परम सुंदरी’, द कंज्यूरिंग और ‘दिल मद्रासी’ ने कितनी कमाई की? 

विज्ञापन
Param Sundari Conjuring Last Rites And Madharaasi Tuesday Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)

इस हफ्ते कई फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों काे एंटरटेन कर रही हैं, इसमें हिंदी फिल्म ‘परम सुंदरी’ के अलावा इंग्लिश फिल्म ‘द कंज्यूरिंग’ और साउथ फिल्म ‘दिल मद्रासी’ शामिल है। जानिए, मंलवार को इन फिल्मों ने अपने खाते में कितने रुपये जोड़ लिए हैं। 

Param Sundari Conjuring Last Rites And Madharaasi Tuesday Box Office Collection
हॉरर फिल्म ‘द कंज्यूरिंग’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘द कंज्यूरिंग’ की बढ़िया रही कमाई 
हॉरर फिल्म ‘द कंज्यूरिंग’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इंग्लिश लैंग्वेज में बनी यह फिल्म मंगलवार को यानी रिलीज के पांचवें दिन 4.51 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े) की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 60.01 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘द कंज्यूरिंग’ फ्रेंचाइजी की यह आखिर फिल्म है। 

ये खबर भी पढ़ें: The Conjuring Last Rites Review: हॉरर सीन्स के इंतजार में थक जाती हैं आंखें, दमदार अभिनय ने फिल्म को संभाला
Param Sundari Conjuring Last Rites And Madharaasi Tuesday Box Office Collection
फिल्म 'दिल मद्रासी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘दिल मद्रासी’ का ठीक-ठाक रहा कलेक्शन 
साउथ फिल्म ‘दिल मद्रासी’ को आज यानी मंगलवार को सिनेमाघरों में पांचवां दिन है। अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने मंगलवार को 2.28 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसकी कुल कमाई 48.58 करोड़ रुपये हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Param Sundari Conjuring Last Rites And Madharaasi Tuesday Box Office Collection
फिल्म 'परम सुंदरी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘परम सुंदरी’ के थमने लगे कदम 
हिंदी फिल्म ‘परम सुंदरी’ को बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन हो चुके हैं। इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। आज यानी मंगलवार को जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म ने 74 लाख रुपये ही कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन अब तक 50 करोड़ रुपये भी नहीं हुआ है, ‘परम सुंदरी’ की कुल कमाई 47.49 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
Param Sundari Conjuring Last Rites And Madharaasi Tuesday Box Office Collection
‘बागी 4’ और ‘लोका’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन फिल्मों का ‘बागी 4’ और ‘लोका’ से मुकाबला
‘परम सुंदरी’, द कंज्यूरिंग और ‘दिल मद्रासी’ का थिएटर में मुकाबला, हिंदी मूवी ‘बागी 4’ और मलयालम फिल्म ‘लोका’ से है। आज मंगलवार को ‘लोका’ ने 3.01 करोड़ रुपये और ‘बागी 4’ ने 2.99 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े) कमाए हैं। एक्शन जॉनर की यह फिल्में दर्शकों को पसंद आई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed