फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineeti Chopra: त्योहार के रंग में रंगीं परिणीति चोपड़ा, पोस्ट साझा कर लिखा- चमकीला दिवाली की शुभकामनाएं

Thu, 31 Oct 2024 03:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 31 Oct 2024 03:15 PM IST
सार

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ससुराल में दिवाली का त्योहार मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Parineeti Chopra looking beautiful On Diwali actress Extend wishes says Wish you all a CHAMKILA diwali
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

हर तरफ दिवाली की रौनक है। बॉलीवुड में भी त्योहार का जश्न है। सितारे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। परिणीति ने भी पोस्ट साझा किया है। हालांकि, वे मुंबई में नहीं, बल्कि ससुराल दिल्ली में यह त्योहार परिवार के साथ मना रही हैं। परी अपने पति व आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ दिवाली सेलिब्रेट कर रही हैं।

Parineeti Chopra looking beautiful On Diwali actress Extend wishes says Wish you all a CHAMKILA diwali
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

चमकीला दिवाली की दी बधाई
परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। त्योहार पर परी दुल्हन की तरह तैयार हुई हैं। वे ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। साथ में मैचिंग ग्रीन कलर की ज्वैलरी पहनी है। हाथ में सजी हुई थाली है, जिसमें दीया जल रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'आप सभी को चमकीला दिवाली की शुभकामनाएं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @parineetichopra

Parineeti Chopra looking beautiful On Diwali actress Extend wishes says Wish you all a CHAMKILA diwali
राघव चड्ढा- परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra

रोशनी में नहाया राघव-परी का घर
तस्वीरों में न सिर्फ परिणीति खूबसूरत लग रही हैं, बल्कि उनके घर की सजावट भी देखते बन रही है। पूरा घर लाइट की रोशनी में जगमगा रहा है। परिणीति हाथों में थाली लेकर पोज देती नजर आ रही हैं। परिणीति चोपड़ा का यह पोस्ट राघव चड्ढा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'हैप्पी दिवाली'। साथ में रेड हार्ट इमोज पोस्ट किया है। 
Khesari Lal Yadav Song: दिवाली पर आया खेसारी का छठ गीत, फैंस बोले- 'अब छठ पूजा पर यही गाना बजेगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra looking beautiful On Diwali actress Extend wishes says Wish you all a CHAMKILA diwali
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra
फैंस ने दी शुभकामनाएं
परी के पोस्ट पर उनके फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं और अभिनेत्री को दिवाली के त्योहार की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ईश्वर करे यह त्योहार आप दोनों के लिए ढेरों खुशियां लेकर आए। हैप्पी दिवाली'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपको और राघव सर को दीपावली मुबारक हो'। बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति ने बीते वर्ष सितंबर में शादी रचाई।
Pushpa 2 The Rule: पुष्पाराज ने श्रीवल्ली के साथ दी दिवाली की बधाई, साझा किया 'पुष्पा 2' का नया पोस्टर
 
विज्ञापन
Parineeti Chopra looking beautiful On Diwali actress Extend wishes says Wish you all a CHAMKILA diwali
चमकीला मूवी का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

चमकीला में आईं नजर
परिणीति चोपड़ा ने दिवाली की चमकीला बधाई देते हुए, दरअसल इस साल आई अपनी फिल्म 'चमकीला' का जिक्र किया है। अप्रैल में रिलीज हुई इस फिल्म में परी एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आईं। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और काफी पसंद की गई।
Diwali 2024 Look: दिलावी के शुभ अवसर पर सेलेब्स का शानदार लुक, देखकर कोई भी हो जाएगा फिदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed