फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineeti Chopra: परिणीति के लिए मां रीना ने साझा किया प्यारा नोट, लिखा- पहली संतान हमेशा...

Sat, 27 Jul 2024 06:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 27 Jul 2024 06:25 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra Mother Reena Malhotra Chopra shares lovely emotional note for first child
परिणीति चोपड़ा अपनी मां के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम-@parineetichopra

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की मां रीना मल्होत्रा ने आज अपनी बेटी के लिए खास नोट साझा किया है। उन्होंने पहली संतान की खूबियां गिनवाई हैं। परिणीति की मां एक ट्रैवल ब्लॉगर और आर्टिस्ट हैं। वह भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उनकी आज की इंस्टाग्राम पोस्ट खूब वायरल हो रही है। परिणीति चोपड़ा अपने माता-पिता की पहली संतान हैं। उनसे छोटे उनके दो भाई हैं। रीना मल्होत्रा ने अपनी पोस्ट में परिणीति को टैग किया है। 

Parineeti Chopra Mother Reena Malhotra Chopra shares lovely emotional note for first child
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra

रीना चोपड़ा ने यह पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'आपका पहला बच्चा ही आपके साथ सब कुछ अनुभव करता है। वह आपको दिखाता है कि आप कितने मजबूत हैं। पहली संतान मातृत्व के दौरान आपके साथ चलती है। पहली संतान जितनी बड़ी होती है, आगे बढ़ती है आप भी उतने ही बड़े होते हैं'। इसके साथ उन्होंने परिणीति को टैग कर हार्ट इमोजी बनाया है।

Parineeti Chopra Mother Reena Malhotra Chopra shares lovely emotional note for first child
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra

मां के इस पोस्ट को परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। परिणीति चोपड़ा की निजी जिंदगी की बात करें तो बीते वर्ष उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी रचाई। वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों अभिनेत्री इम्तियाज अली की ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए परिणीति ने काफी ज्यादा वजन बढ़ाया था।
Akshay Kumar: अफ्रीका में ओमाहे आदिवासियों के साथ जमकर थिरके अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना, साझा किया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra Mother Reena Malhotra Chopra shares lovely emotional note for first child
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति चोपड़ा अंबाला से हैं। उनसे छोटे उनके दो भाई सरज और शिवांग चोपड़ा हैं। प्रियंका चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा परी की कजिन हैं। परिणीति ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत यश राज फिल्म्स में बतौर पीआर कंसल्टेंट की थी। इसके बाद 2011 में 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा नजर आए। परिणीति ने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'संदीप और पिंकी फरार', 'मिशन रानीगंज' जैसी फिल्मों में काम किया है।
Hollywood Films Shooting in India: भारत में फिल्माई गईं ये हॉलीवुड फिल्में, कई दिलचस्प जगहों पर की गई शूटिंग

विज्ञापन
Parineeti Chopra Mother Reena Malhotra Chopra shares lovely emotional note for first child
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति चोपड़ा खुद भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। बीते दिनों परी ने पति राघव चड्ढा के साथ लंदन में आयोजित विंबलडन फाइनल का लुत्फ उठाया था। इसकी झलकियां उन्होंने फैंस के साथ साझा की थीं।  

View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra


Ravi Teja: रवि तेजा और पुरी जगन के बीच तनातनी! ‘मिस्टर बच्चन’ और ‘डबल इस्मार्ट’ की रिलीज डेट बनी वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed