फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hollywood Films Shooting in India: भारत में फिल्माई गईं ये हॉलीवुड फिल्में, कई दिलचस्प जगहों पर की गई शूटिंग

Sat, 27 Jul 2024 06:07 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 27 Jul 2024 06:07 PM IST
विज्ञापन
hollywood film shot in india extraction million dollar arm Zero Dark Thirty Slumdog Millionaire A Mighty Heart
हॉलीवुड फिल्में - फोटो : ANI

बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भारत के अलावा दुनियाभर के कई आकर्षक स्थानों पर होती है, जिसके लिए निर्माता करोड़ों रुपये खर्च करते हैं। बॉलीवुड फिल्मों का विदेशों में फिल्माया जाना आम बात है। हालांकि, यह जानकर आपको हैरानी होगी कि हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भारत में भी हुई है। हॉलीवुड के कई फिल्म निर्माताओं का रुझान इन दिनों भारत में शूटिंग की ओर बढ़ा है। फिर चाहे डैनी बॉयल की 'स्लमडॉग मिलियनेयर' हो या पत्रकार डैनियल पर्ल की मौत पर बनी 'अ माइटी हार्ट'। भारतीय संस्कृति और नियमों में लचीलेपन के चलते कई हॉलीवुड फिल्ममेकर शूटिंग के लिए भारत आते रहे हैं। कई ऐसे भी हॉलीवुड के फिल्ममेकर्स भारतीय संस्कृति को अपनी फिल्मों को दिखाकर अवॉर्ड भी जीत जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं भारत में शूट हुई हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों के बारे में...

hollywood film shot in india extraction million dollar arm Zero Dark Thirty Slumdog Millionaire A Mighty Heart
लायन - फोटो : ANI

लायन
अभिनेता देव पटेल अभिनीत फिल्म ‘लायन’ का कुछ हिस्सा भी भारत में शूट किया गया है। फिल्म में हॉलीवुड कलाकार निकोल किडमैन, रूनी मारा, देव पटेल के साथ भारतीय कलाकार दीप्ति नवल, प्रियंका बोस, नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। कोलकाता और ऑस्ट्रेलिया में फिल्माई गई यह फिल्म भारत में 2017 में रिलीज हुई थी। गार्थ डेविस निर्देशित यह फिल्म एक पांच वर्षीय बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कोलकाता की गलियों में गुम हो जाता है और फिर उसे एक ऑस्ट्रेलियाई दंपति गोद ले लेता है। फिर 25 साल बाद वह अपने परिवार की तलाश में निकलता है।

hollywood film shot in india extraction million dollar arm Zero Dark Thirty Slumdog Millionaire A Mighty Heart
जीरो डार्क थर्टी - फोटो : ANI

जीरो डार्क थर्टी
इस लिस्ट में अगला नाम आया है हॉलीवुड फिल्म जीरो डार्क थर्टी का। यह फिल्म पाकिस्तान के एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन के एनकाउंटर पर बनी थी। इसके कुछ हिस्से की शूटिंग भारत में चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियारिंग कॉलेज और डीएवी कॉलेज में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
hollywood film shot in india extraction million dollar arm Zero Dark Thirty Slumdog Millionaire A Mighty Heart
मिलियन डॉलर आर्म - फोटो : इंस्टाग्राम: @disneyplushotstar

मिलियन डॉलर आर्म
फिल्म 'मिलियन डॉलर आर्म' की शूटिंग हुई भारत में हुई थी, इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में हुई थी और इस फिल्म का निर्देशन क्रेग ने किया था। इस फिल्म के संगीत को मशहूर सिंगर ए आर रहमान ने कंपोज किया था।

विज्ञापन
hollywood film shot in india extraction million dollar arm Zero Dark Thirty Slumdog Millionaire A Mighty Heart
स्लमडॉग मिलियनेयर - फोटो : ANI

स्लमडॉग मिलियनेयर
स्लमडॉग मिलियनेयर एक ऐसी हॉलीवुड फिल्म है, जिसकी शूटिंग भारत में ही हुई। यह एक ऐसी हॉलीवुड फिल्म है, जिसकी शूटिंग भारत में ही हुई और इस फिल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया। इस फिल्म को निर्देशक डैनी बॉयल ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में भारत की गरीबी को करीब से दिखाया गया था और इसकी शूटिंग जुहू में हुई थी, जहां झोपड़ियों में शूट किया गया था। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, इरफान खान और फ्रीडा पिंटो जैसे कलाकारों ने मुख्य किरदार के तौर पर काम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed