फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pawan Kalyan: ‘दबंग’-’पिंक’ से लेकर ‘लव आज कल’ तक, इन बॉलीवुड फिल्मों के रीमेक बना पवन कल्याण ने दिखाया दम

Tue, 02 Sep 2025 03:34 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 02 Sep 2025 03:34 PM IST
सार

Pawan Kalyan Hindi Remake Movies: साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन कल्याण ने बॉलीवुड की कई फिल्मों के रीमेक में काम किया है, जो साउथ में काफी चर्चित हुई। जानिए उन फिल्मों के बारे में। 

विज्ञापन
Pawan Kalyan Birthday Special His South Movies Remakes of Hindi Films Thammudu Gabbar Singh
पवन कल्याण की हिंदी रीमेक फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

पवन कल्याण ने अपनी फिल्मों के जरिए देशभर में एक अलग पहचान बनाई। अभिनेता को सिर्फ एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि राजनीति के लिए भी पहचाना जाता है। साथ ही आपको बताते चलें कि पवन कल्याण ने ऐसी कई साउथ फिल्में की हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों की रीमेक रही हैं। आज अभिनेता के जन्मदिन पर जानेंगे उन फिल्मों के बारे में। आइए जानते हैं।

Pawan Kalyan Birthday Special His South Movies Remakes of Hindi Films Thammudu Gabbar Singh
अक्कड़ा अम्मई इक्कड़ा अब्बाई - फोटो : सोशल मीडिया

कयामत से कयामत तक
साल 1988 में रिलीज आमिर खान और जूही चावला की बॉलीवुड फिल्म ‘कयामत से कयामत’ की तेलुगु रीमेक ‘अक्कड़ा अम्मई इक्कड़ा अब्बाई’ थी, जिसे 1996 में रिलीज किया गया था। इस रीमेक में पवन कल्याण मुख्य अभिनेता के रूप में थे। आपको बताते चलें कि यह अभिनेता की डेब्यू फिल्म थी।

Pawan Kalyan Birthday Special His South Movies Remakes of Hindi Films Thammudu Gabbar Singh
जो जीता वही सिंकदर - फोटो : IMDB

जो जीता वही सिकंदर
साल 1999 में पवन कल्याण की फिल्म 'थम्मुडू' रिलीज हुई थी। ये फिल्म आमिर खान अभिनीत बॉलीवुड फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' की रीमेक थी, जो 1992 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pawan Kalyan Birthday Special His South Movies Remakes of Hindi Films Thammudu Gabbar Singh
तीन मारी - फोटो : वीकीपीडिया

लव आज कल
2009 में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लव आज कल’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म की तेलुगु रीमेक ‘तीन मारी’ बनी थी, जिसमें पवन कल्याण मुख्य भूमिका में नजर आए थे, यह 2011 में रिलीज हुई थी। इस साउथ रीमेक को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

विज्ञापन
Pawan Kalyan Birthday Special His South Movies Remakes of Hindi Films Thammudu Gabbar Singh
गब्बर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दबंग
2012 में आई पवन कल्याण की ‘गब्बर सिंह’, सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ का रीमेक है, जो 2010 में आई थी। ‘दबंग’ फिल्म की तरह ही पवन कल्याण की गब्बर सिंह भी ब्लॉकबस्टर रही थी। साउथ अभिनेता की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed