Pawan Kalyan: पवन कल्याण की ‘हरि हर वीरा मल्लू’ के सेट पर वापसी, प्रशंसकों में उत्साह का माहौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर फिल्म से पवन कल्याण का एक नया पोस्टर साझा किया और घोषणा की कि यह 28 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट में लिखा, कभी ना रुकने वाली शक्ति, अटूट भावना 28 मार्च, 2025 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली है! पवन कल्याण गरु शूटिंग में शामिल हुए! हरि हर वीरा मल्लू की शूटिंग आज सुबह 7 बजे विजयवाड़ा में बनाए गए सेट पर फिर से शुरू हुई।’
Film Franchise: इन फिल्म फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त पर शुरू हो गया है काम, दर्शकों को मिलेगा चार गुना मजा
रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम ने प्रोडक्शन डिजाइनर थोथा थारानी द्वारा विजयवाड़ा में विशेष रूप से बनाए गए सेट पर एक एक्शन सीक्वेंस के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू की। हॉलीवुड स्टंट निर्देशक निक पॉवेल भी पवन और 400 स्टंटमैन के एक बड़े दल के साथ काम कर रहे हैं। अभिनेता नासिर, रघु बाबू, अयप्पा पी शर्मा, सुनील, नर्रा श्रीनु और निहार भी शूटिंग का हिस्सा बताए जा रहे हैं।
"UNSTOPPABLE FORCE, UNBREAKABLE SPIRIT" Storming into cinemas near you on March 28th, 2025! 💥
— Hari Hara Veera Mallu (@HHVMFilm) September 23, 2024
The Warrior Outlaw ~ Powerstar @PawanKalyan garu Joins the Shoot! 💥⚔️#HariHaraVeeraMallu Shoot Resumed Today at 7 AM in a set erected at Vijayawada. 🔥 pic.twitter.com/U9y63hAbKx
कहा जा रहा है कि पवन कल्याण के ब्रेक लेने से पहले तक कृष जगरलामुदी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था, लेकिन अब ज्योति कृष्णा ने इसके निर्देशन का काम संभाल लिया है। रिलीज की तारीख की घोषणा के बाद पवन के प्रशंसक इस बात से रोमांचित हैं कि उनके राजनीति में शामिल होने के बाद भी वह अपने पसंदीदा अभिनेता की फिल्में देख पाएंगे।
‘हरि हर वीरा मल्लू’ में अनुपम खेर, बॉबी देओल और निधि अग्रवाल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। एमएम कीरवानी ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। ‘हरि हर वीरा मल्लू’ तेलुगु, तमिल, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।
Oscars: 24 साल पहले भी आमिर खान की फिल्म ऑस्कर की रेस में हुई थी शामिल, क्या इस बार पूरा होगा सपना?