फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस से पायल के बाहर होने पर आया पति अरमान का रिएक्शन, कहा- ‘मैं खुश हूं…’

Mon, 01 Jul 2024 09:41 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 01 Jul 2024 09:41 AM IST
विज्ञापन
Payal malik eviction from bigg boss ott 3 husband armaan malik reaction said he is happy
पायल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की शुरुआत हुए पूरे एक हफ्ते हो चुके हैं। इस एक हफ्ते में दर्शकों को काफी ड्रामा देखने को मिला। रविवार की रात पायल मलिक को बिग बॉस के घर से बाहर होना पड़ा। बिग बॉस के सभी प्रतिभागी पहले दिन से ही इस शो में अपने पैर जमाने के लिए जद्दोजहद करते हुए दिख रहे हैं। पायल मलिक के घर से बाहर होने के बाद उनके पति अरमान के रिएक्शन ने सभी को चौंका दिया है। अरमान ने पायल के घर से निकलने पर कुछ ऐसा कहा, जिसने प्रशंसकों को हैरान कर दिया। आइए जानते हैं अरमान ने पायल के घर से जाने के बाद क्या कहा?

 
Payal malik eviction from bigg boss ott 3 husband armaan malik reaction said he is happy
अरमान मलिक, पायल और कृतिका - फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53
शो में एंट्री के बाद से ही रहें सुर्खियों में
अरमान मलिक ने जिस दिन अपनी दो पत्नियों पायल और कृतिका के साथ शो में एंट्री की उसी दिन से ये तीनों सुर्खियों में बने हैं। कई कलाकारों ने जहां बहुविवाह को बढ़ावा देने को लेकर इनकी आलोचना की वहीं, कई लोग इनके समर्थन में भी रहे। इन तीनों का एक ही छत के नीचे रहना भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
Box Office Collection: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के पार पहुंची 'कल्कि 2898 एडी', जानें अन्य फिल्मों का हाल
Payal malik eviction from bigg boss ott 3 husband armaan malik reaction said he is happy
पायल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53
शो से निकलने वाली दूसरी प्रतिभागी बनीं पायल
बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से बाहर होने वाली दूसरी प्रतिभागी पायल मलिक हैं। कल रात उनका निष्कासन हुआ। पायल का घर से जाना बाकी प्रतिभागियों के लिए बेहद चौंकाने वाला था। वहीं, पायल के पति अरमान ने अपनी दूसरी पत्नी से पायल के घर से बाहर जाने पर कुछ ऐसा कह दिया कि उनके प्रशंसक भी हैरान रह गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Payal malik eviction from bigg boss ott 3 husband armaan malik reaction said he is happy
अरमान मलिक और पायल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53
पायल के जाने से खुश हैं अरमान
दरअसल, पायल के घर से बेदखल होने के बाद कृतिका पूरी तरह से टूटी हुई नजर आईं। वह फूट-फूट कर रोने लगीं। उन्हें संभालने के लिए अरमान उनके पास आएं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान अरमान ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पायल शो से चली गईं। अरमान ने कहा कि वह चाहते थे कि वह शो में बनी रहें और लड़ें, लेकिन अब जब वह चली गई हैं, तो वह भी इस बात से खुश हैं।
 
विज्ञापन
Payal malik eviction from bigg boss ott 3 husband armaan malik reaction said he is happy
पायल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @payal_malik_53
फूट-फूट कर रोई थीं पायल 
मालूम हो की पायल मलिक अरमान की पहली पत्नी हैं। बाद में अरमान ने उनकी दोस्त कृतिका से शादी कर ली। एक एपिसोड में पायल कृतिका और अरमान की शादी के बारे में बताते हुए नजर आईं। पायल अरमान और कृतिका की शादी की बात बताते हुए रोने लगीं। बाद में बिग बॉस के प्रतिभागी कृतिका को समझाते हुए नजर आएं। 
जब अजय ने ठुकराया था 585 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म का ऑफर

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed