फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taapsee Pannu: शादी के बाद तापसी ने पहली बार पति की तस्वीर की साझा, ओलंपिक में तिरंगा लहराते नजर आए मेथियास

Sat, 27 Jul 2024 11:55 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 27 Jul 2024 11:55 AM IST
विज्ञापन
Phir Aayi Haseen Dilruba star Taapsee Pannu shares Mathias Boe Photo waves Indian flag at Paris Olympics 2024
तापसी पन्नू, मेथियास बो - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee, @mathias.boe

तापसी पन्नू के पति मैथियास बोए पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और अब एक बैडमिंटन कोच भी हैं। वह भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को कोचिंग देते हैं। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी 2024 पेरिस ओलंपिक में पुरुष युगल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। शादी के बाद पहली बार तापसी ने अपने पति की तस्वीर साझा कर एक खास नोट लिखा है।

Phir Aayi Haseen Dilruba star Taapsee Pannu shares Mathias Boe Photo waves Indian flag at Paris Olympics 2024
मैथियास बो - फोटो : इंस्टाग्राम @mathias.boe

तापसी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने पति मैथियास बो की एक तस्वीर शेयर की है। पेरिस ओलंपिक 2024 में क्लिक की गई इस तस्वीर में बो भारतीयों के एक ग्रुप के साथ खड़े हैं और तिरंगा लहरा रहे हैं। अभिनेत्री ने तस्वीर साझा कर लिखा, "किसने सोचा होगा। मेरे डेनमार्क (नेशनल फ्लैग) मैन इंडिया के साथ हैं।"

Phir Aayi Haseen Dilruba star Taapsee Pannu shares Mathias Boe Photo waves Indian flag at Paris Olympics 2024
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee

बता दें कि तापसी और मैथियस ने 22 मार्च, 2024 को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी की । इस कार्यक्रम के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। हालांकि, आगे चलकर एक इंटरव्यू में तापसी ने अपनी शादी का खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने कोई गुपचुप शादी नहीं रचाई है, उनकी शादी में उनका परिवार और रिश्तेदार शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Phir Aayi Haseen Dilruba star Taapsee Pannu shares Mathias Boe Photo waves Indian flag at Paris Olympics 2024
मैथियास बो - फोटो : इंस्टाग्राम @mathias.boe

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तापसी पति माथियास को सपोर्ट करने के लिए तापसी पन्नू पैरिस जाने वाली हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "अब जब वह हमारे देश की टीम के कोच हैं और सात्विक और चिराग शायद ओलंपिक पदक लाने के सबसे अच्छे दावेदारों में से एक हैं, तो मैं इस कार्यक्रम में भाग लेने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए और अधिक प्रेरित और उत्साहित महसूस कर रही हूं। साथ ही, यह मेरे जन्मदिन के आसपास पड़ता है, इसलिए मुझे लगता है कि ये मेरे लिए ओलंपिक में मौजूद होने के लिए सही कारण भी है।"

विज्ञापन
Phir Aayi Haseen Dilruba star Taapsee Pannu shares Mathias Boe Photo waves Indian flag at Paris Olympics 2024
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो बता दें कि 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है और नेटिजन्स भी इसे पसंद कर रहे हैं। वहीं, उनकी दूसरी फिल्म 'खेल खेल में' के गाने 'हौली हौली' के हुक स्टेप ने भी धूम मचा रखी है। जहां पहली फिल्म 9 अगस्त को रिलीज होगी, वहीं, दूसरी स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी।

Rukmini Vasanth: 'वीडी 12' में तो नहीं हो पाई रुक्मिणी वसंत की एंट्री, लेकिन 'वीडी 14' में बन सकती है बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed