{"_id":"691861e99e9140d10e05d904","slug":"pk-to-lage-raho-munna-bhai-bollywood-sequels-that-were-promised-but-never-made-till-date-2025-11-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पीके' से लेकर 'लगे रहो मुन्ना भाई' तक, इन फिल्मों का सीक्वल बनाने का किया गया वादा; अब तक नहीं हुई रिलीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'पीके' से लेकर 'लगे रहो मुन्ना भाई' तक, इन फिल्मों का सीक्वल बनाने का किया गया वादा; अब तक नहीं हुई रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 15 Nov 2025 06:07 PM IST
सार
Bollywood Film Sequels: बॉलीवुड की कई मशहूर फिल्मों के सीक्वल बने हैं। दर्शकों ने इन्हें पसंद किया है। आज हम उन फिल्मों की बात करेंगे जिनके सीक्वल बनाने का वादा किया गया लेकिन बने नहीं।
विज्ञापन
1 of 6
लगे रहो मुन्ना भाई, पीके
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। इन फिल्मों के मेकर्स ने कहा कि वह इसका सीक्वल बनाएंगे। हालांकि इन फिल्मों का सीक्वल कभी नहीं आया। फैंस इसका इनका इंतजार करते रहे। इस खबर में हम उन फिल्मों के बारे में जानेंगे जिनके सीक्वल बनाने की बात कही गई लेकिन बने नहीं।
2 of 6
पीके
- फोटो : सोशल मीडिया
पीके 2
साल 2014 में आमिर खान और अनुष्का शर्मा की अदाकारी वाली फिल्म 'पीके' रिलीज हुई। इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फिल्म के निर्देशक ने रणबीर कपूर के साथ 'पीके 2' बनाने की बात कही। हालांकि इस पर काम नहीं शुरू हो सका। इस बारे में निर्देशक राजकुमार हिरानी ने भी कोई अपडेट नहीं दी।
3 of 6
लगे रहो मुन्ना भाई
- फोटो : सोशल मीडिया
मुन्ना भाई चले अमेरिका
साल 2006 में फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बॉक्स ऑफिस पर भी यह खूब कामयाब रही। इसकी कामयाबी के बाद निर्देशक राजकुमार हिरानी ने 'मुन्ना भाई चले अमेरिका' का एलान किया। कहानी के मुताबिक स्क्रिप्ट न मिलने की वजह से यह फिल्म नहीं बन सकी।
दोस्ताना 2
साल 2008 में प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की अदाकारी वाली फिल्म 'दोस्ताना' रिलीज हुई। इस फिल्म का सीक्वल 'दोस्ताना 2' बनाने की चर्चाएं थीं। इसमें कार्तिक आर्यन को लिया जाना था। हालांकि किसी वजह से इस प्रोजेक्ट में देरी हुई और यह फिल्म नहीं बन सकी।
विज्ञापन
5 of 6
रा वन
- फोटो : सोशल मीडिया
रा.वन सीक्वल
शाहरुख खान की फिल्म 'रा. वन' एक सुपरहीरो वाली फिल्म थी। रिलीज से पहले फिल्म की काफी चर्चा थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल नहीं कर पाई। शाहरुख खान ने बताया कि इस फिल्म के सीक्वल पर बात चल रही है। हालांकि इसका सीक्वल अब तक नहीं आया। इस पर अब बात भी नहीं होती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।