Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Prasanth Varma film with Nandamuri Balakrishna son Mokshagna in trouble shooting not started on scheduled time
{"_id":"6752fc51fdf315b6f80694c9","slug":"prasanth-varma-film-with-nandamuri-balakrishna-son-mokshagna-in-trouble-shooting-not-started-on-scheduled-time-2024-12-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prasanth Varma: बालकृष्ण के बेटे की डेब्यू फिल्म संकट में, प्रशांत वर्मा की ये फिल्म भी होगी बंद!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Prasanth Varma: बालकृष्ण के बेटे की डेब्यू फिल्म संकट में, प्रशांत वर्मा की ये फिल्म भी होगी बंद!
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: साक्षी
Updated Sat, 07 Dec 2024 09:23 AM IST
सार
Prasanth Varma: सोशल मीडिया पर ही 6 सितंबर को प्रशांत वर्मा ने मशहूर तेलुगु अभिनेता नंदमूरि बालकृष्ण के बेटे मोक्षाज्ञ तेजा को अपनी एक फिल्म में लॉन्च करने का एलान किया था, लेकिन इस पर अब संकट छाए हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मोक्षाज्ञ तेजा-प्रशांत वर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस साल की पहली मेगा हिट फिल्म ‘हनुमान’ के निर्देशक प्रशांत वर्मा की एक और फिल्म बंद होने की कगार पर दिखाई दे रही है। प्रशांत इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘जय हनुमान’ के अलावा और भी कई फिल्मों में व्यस्त बताए जा रहे हैं और ऐसे में फिल्म ‘ब्रह्मराक्षस’ के बाद उनकी एक और फिल्म के बंद होने की आशंका ने तेलुगु सिनेमा में नई हलचल पैदा कर दी है।
2 of 5
जय हनुमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक प्रशांत वर्मा ने पौराणिक किरदारों को आधुनिक कहानियों के साथ मिलाकर अपने सिनेमा की एक अलग दुनिया प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (पीवीसीयू) रची है। इस दुनिया की पहली फिल्म ‘हनुमान’ रिलीज हो चुकी है। इस कड़ी की दूसरी फिल्म इंद्र की पौराणिक कथाओं से प्रेरणा लेकर ‘अधीरा’ के नाम से बनी है। पीवीसीयू की तीसरी फिल्म ‘महाकाली’ है जिसके लिए एक सांवली किशोरी को मौका देने का एलान प्रशांत ने बीते दिनों ही सोशल मीडिया पर किया।
3 of 5
नंदमूरि बालकृष्ण-मोक्षाज्ञ तेजा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोशल मीडिया पर ही 6 सितंबर को प्रशांत वर्मा ने मशहूर तेलुगु अभिनेता नंदमूरि बालकृष्ण के बेटे मोक्षाज्ञ तेजा को अपनी एक फिल्म में लॉन्च करने का एलान किया था। ये घोषणा करते हुए प्रशांत ने नंदमूरि बालकृष्ण का इस भरोसे के लिए धन्यवाद भी किया। पीवीसीयू के तहत बनने वाली मोक्षाज्ञ की फिल्म की शूटिंग गुरुवार 5 दिसंबर से शुरू होने का मुहूर्त निकला था, लेकिन जानकारी मिल रही है कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मैत्री मूवी मेकर्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रशांत वर्मा के नजदीकी सू्त्र बताते हैं कि उन्होंने इतना ज्यादा काम अपने पास ले लिया है कि वह किसी एक फिल्म पर पूरा ध्यान दे पाने की सूरत में नहीं हैं। फिल्म ‘हनुमान’ की सफलता के बाद तमाम तेलुगु निर्माताओं ने उनके लिए अपनी तिजोरियां खोल दी हैं। इनमें फिल्म ‘पुष्पा 2’ की निर्माता कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स भी शामिल है, जितने फिल्म ‘ब्रह्मराक्षस’ में प्रशांत हिंदी सिनेमा के संघर्षशील अभिनेता रणवीर सिंह को निर्देशित करने वाले थे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रशांत वर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मोक्षाज्ञा की फिल्म का जो मुहूर्त गुरुवार को निकला था, उस दिन ये फिल्म शुरू क्यों नहीं हो पाई, इस बारे में न तो प्रशांत वर्मा की तरफ से और न ही मोक्षाज्ञ के पिता नंदमूरि बालकृष्ण की तरफ से ही कोई बयान आया है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म के निर्माता सुधाकर चेरुकुरी इस बारे में कोई बयान जल्द ही जारी करेंगे और तब जाकर ही वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रशांत वर्मा से भी इस बारे में संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।