फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jai Hanuman First Look: 'कलियुग में पूरी होगी त्रेतायुग की प्रतिज्ञा', सामने आई 'जय हनुमान' की पहली झलक

Wed, 30 Oct 2024 05:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 30 Oct 2024 05:58 PM IST
सार

प्रशांत वर्मा ने दिवाली से पहले दर्शकों को तोहफा दिया है। उनकी फिल्म 'हनुमान' के सीक्वल 'जय हनुमान' की पहली झलक सामने आ चुकी है।

विज्ञापन
Prasanth Varma Upcoming Movie Jai Hanuman First look Out ahead Diwali Rishab Shetty
जय हनुमान - फोटो : इंस्टाग्राम

इस साल की शुरुआत में प्रशांत वर्मा ने दर्शकों फिल्म 'हनुमान' का तोहफा दिया। तेजा सज्जा अहम भूमिका में नजर आए। फिल्म के रिलीज के दौरान ही उन्होंने सीक्वल का एलान भी कर दिया। इस फिल्म का सीक्वल 'जय हनुमान' के नाम से आ रहा है। दिवाली से पहले आज बुधवार को इस फिल्म की पहली झलक फैंस के साथ साझा की गई है। इसी के साथ यह भी खुलासा हो गया है कि मुख्य किरदार कौन निभाने जा रहा है।

Prasanth Varma Upcoming Movie Jai Hanuman First look Out ahead Diwali Rishab Shetty
जय हनुमान - फोटो : इंस्टाग्राम

यह साउथ एक्टर निभाएगा मुख्य रोल
मैत्री मूवीज मेकर्स के इंस्टाग्राम हैंडल से 'जय हनुमान' का फर्स्ट पोस्टर साझा किया गया है। इसी के साथ यह भी पता चल गया है कि मुख्य रोल कोई और नहीं, बल्कि 'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी अदा करते दिखेंगे। पोस्टर में वे बजरंगबली के रूप में नजर आ रहे हैं, जिनके हाथ में भगवान श्रीराम की प्रतिमा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

Prasanth Varma Upcoming Movie Jai Hanuman First look Out ahead Diwali Rishab Shetty
जय हनुमान का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @mythriofficial

कलियुग में पूरी होगी त्रेतायुग की प्रतिज्ञा
मेकर्स ने पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, 'त्रेतायुग की प्रतिज्ञा, जो कलयुग में अवश्य पूरी होगी'। नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता ऋषभ शेट्टी और निर्देशक प्रशांत वर्मा भक्ति और साहस की पौराणिक कहानी परदे पर लेकर आ रहे हैं। 
Citadel Honey Bunny: वरुण धवन ने साझा कीं सिटाडेल हनी बनी के सेट से BTS तस्वीर, बोले- जब सामंथा मारती थीं...

विज्ञापन
विज्ञापन
Prasanth Varma Upcoming Movie Jai Hanuman First look Out ahead Diwali Rishab Shetty
जय हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उत्साहित ऋषभ शेट्टी के फैंस
फिल्म हनुमान में मुख्य भूमिका तेजा सज्जा ने अदा की थी। सीक्वल में वे मुख्य रोल अदा नहीं करेंगे, इसे लेकर स्थिति पहले ही साफ हो गई चुकी। ऐसे में दर्शक यह जानने के लिए बेताब थे कि सीक्वल में अहम किरदार में कौन नजर आएगा? इसका खुलासा अब हो चुका है। सीक्वल में ऋषभ शेट्टी की एंट्री पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। ऋषभ के फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं, कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि पहली बार देखने पर उन्हें लगा कि पोस्टर पर एक्यर यश हैं। 
Yash Raj Films: स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने किया यशराज फिल्म्स का दौरा, अक्षय विधानी से की मुलाकात

विज्ञापन
Prasanth Varma Upcoming Movie Jai Hanuman First look Out ahead Diwali Rishab Shetty
जय हनुमान फिल्म का फर्स्ट लुक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दो और फिल्में भी कतार में
प्रशांत वर्मा ने अपने प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस फिल्म का एलान इसी साल राम नवमी पर किया था। प्रशांत ने प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स को अपनी बहन स्नेहा समीरा संग मिलकर रचा है। दोनों की शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर में हुई है और दोनों ने मिलकर इसके पहले कहानियों की एक कंपनी स्टोरीविले भी खोली। फिल्म ‘हनुमान’ की रचना इस यूनिवर्स के तहत पहली है। फिल्म ‘जय हनुमान’ इसकी सीक्वल जरूर है, लेकिन इस फिल्म से पहले इस यूनिवर्स की दो और फिल्में ‘अधीरा’ और ‘महाकाली’ भी रिलीज होने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed