प्रशांत नील साउथ फिल्मों के मशहूर निर्देशक हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक कुल चार फिल्में ही निर्देशित हैं। हालांकि, इन चार फिल्मों से ही उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपना कद काफी ऊंचा कर लिया है। उन्होंने अपनी फिल्म के जरिए वो सब हासिल किया है, जो भारत में अब तक कुछ ही निर्देशक हासिल कर पाए हैं। कन्नड़ फिल्मों के निर्देशक ने अपनी तीसरी फिल्म से ही बेहद प्रतिष्ठित निर्देशकों की सूची में अपना नाम शामिल कर लिया। उनकी फिल्म 'केजीएफ 2' ने बॉक्स ऑफिस 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। भारत में अब तक छह ऐसे निर्देशक हैं, जिनकी फिल्मों ने 1000 करोड़ की कमाई की है। इनमें नितेश तिवारी, एसएस राजामौली, प्रशांत नील, सिद्धार्थ आनंद, एटली और नाग अश्विन शामिल हैं। क्रमवार तरीके से देखें तो प्रशांत नील इस सूची में तीसरे नंबर पर आते हैं, नितेश तिवारी की 'दंगल' और राजामौली की 'बाहुबली 2' के बाद प्रशांत नील की 'केजीएफ 2' ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था। प्रशांत नील एक बेहतरीन निर्देशक होने के साथ-साथ शानदार लेखक भी हैं। आज हम बात करेंगे, प्रशांत नील द्वारा लिखी फिल्मों के बारे में।
Prashanth Neel: सिर्फ निर्देशक ही नहीं, माहिर लेखक भी हैं प्रशांत नील, इन जबर्दस्त फिल्मों की लिखी है कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'उग्रम'
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म उग्रम से प्रशांत नील ने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का उन्होंने के राम श्री लक्ष्मण के साथ सह-लेखन भी किया है। यह एक कन्नड़ फिल्म है, जिसका निर्माण उनके भाई प्रदीप नील ने किया है। फिल्म में श्रीमुरली और हरिप्रिया मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि टिकल शेखर, अविनाश, अतुल कुलकर्णी और जय जगदीश सहायक भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का संगीत रवि बसरूर ने दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल फिल्म साबित हुई थी।
'केजीएफ1'
'केजीएफ: चैप्टर 1' प्रशांत नील की दूसरी फिल्म है। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म को प्रशांत नील ने लिखा और निर्देशित किया है। ये उनकी बेहद सफल सीरीज का पहला भाग है, जिसमे कन्नड़ सुपरस्टार यश, श्रीनिधि शेट्टी, वशिष्ठ एन सिम्हा, रामचंद्र राजू, अर्चना जोइस, अनंत नाग, अच्युत कुमार, मालविका अविनाश आदि कलाकार नजर आए हैं। उस वक्त की ये सबसे मंहगी फिल्म थी, जिसे होम्बले फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर द्वारा बनाया गया था। फिल्म एक मामूली बच्चे से शहर का डॉन बनने और सोने के खदान पर कब्जा करने की रॉकी की कहानी को दिखाती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी।
'केजीएफ 2'
इस फ्रेंचाइजी के दूसरे भाग यानी 'केजीएफ 2' को साल 2022 में रिलीज किया गया। इस फिल्म की कहानी भी प्रशांत नील ने ही लिखी है। होम्बले फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागांदुर द्वारा निर्मित ये फिल्म मूल फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने का काम करती है। हालांकि, इस बार फिल्म की गुणवत्ता काफी बढ़ाई जाती है, जिस वजह से फिल्म में यश के साथ मूल फिल्म के कलाकारों के अलावा बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त, रवीना टंडन, प्रकाश राज आदि कलाकार भी जुड़ जाते हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कारोबार किया।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने फैंस को दिया प्यारा सरप्राइज, एलन वॉकर के शो में शिरकत करते नजर आए अभिनेता
'सलार: भाग 1 - सीजफायर
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'सलार: भाग 1 - सीजफायर' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की कहानी को एक बार फिर से प्रशांत नील ने ही लिखा और उन्होंने ही इसे निर्देशित भी किया है। होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित ये फिल्म काफी चर्चित रही थी। फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा और श्रीया रेड्डी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म एक काल्पनिक जगह खानसार के निर्वासित राजकुमार देवा और खानसार के वर्तमान राजकुमार वरदा के बीच की दोस्ती को दर्शाती है। जब उसके पिता के मंत्रियों और उसके रिश्तेदारों द्वारा तख्तापलट की योजना बनाई जाती है, तो वरदा खानसार का निर्विवाद शासक बनने के लिए देवा की मदद लेता है। फिल्म में काफी ज्यादा एक्शन देखने को मिला। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
Pushpa 2: 'आरआरआर' की राह पर चली 'पुष्पा 2'? इस खास फॉर्मेट के साथ रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म!