फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika-Ranveer: डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचे दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, अब प्रशंसकों को खुशखबरी का इंतजार

Sat, 07 Sep 2024 05:43 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 07 Sep 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
Pregnant Deepika Padukone and Ranveer Singh Arrive At HN Reliance hospital mumbai to ahead of baby arrival
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल पूरी तरह से अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। अब वह शुभ घड़ी आ गई है, जब जल्द ही उनके पहले बच्चे के आगमन की खुशखबरी प्रशंसकों को मिल जाएगी। जी हां, यह पहले से पता है कि दीपिका और रणवीर इस महीने ही यानी सितंबर में पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। वहीं, अब दोनों को बच्चे की डिलीवरी के लिए अस्पताल जाते हुए देखा गया, जिसका मतलब है कि अब कभी भी नन्हे मेहमान के आगमन की खुशखबरी मिल सकती है।

Pregnant Deepika Padukone and Ranveer Singh Arrive At HN Reliance hospital mumbai to ahead of baby arrival
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को आज शनिवार, 7 सितंबर को पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया, जब वह अपनी मां उज्जला पादुकोण और पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई के एक अस्पताल पहुंचीं। बच्चे के आगमन से पहले रणवीर और दीपिका को अपनी लग्जरी कार में मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में आते हुए देखा गया। वे शाम करीब पांच बजे रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में दाखिल हुए। इस नजारे को देख प्रशंसकों का  कहना है कि अब कपल को बधाई देने का समय आ गया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


Pregnant Deepika Padukone and Ranveer Singh Arrive At HN Reliance hospital mumbai to ahead of baby arrival
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दीपिका इस महीने अपने पति रणवीर सिंह के साथ अपने पहले बच्चे को जन्म देने की उम्मीद कर रही हैं। हाल ही में उन्हें अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया था। अस्पताल जाने से एक दिन पहले यात्रा के दौरान रणवीर के साथ शामिल होने के दौरान अभिनेत्री हरे रंग की बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pregnant Deepika Padukone and Ranveer Singh Arrive At HN Reliance hospital mumbai to ahead of baby arrival
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

दीपिका और रणवीर ने कुछ दिन पहले एक खूबसूरत मैटरनिटी शूट भी शेयर किया था। मोनोक्रोम तस्वीरों में यह जोड़ा माता-पिता बनने की खुशी में झूमता हुआ दिखाई दे रहा था। उन तस्वीरों पर प्रशंसकों ने भी जमकर प्यार बरसाया था। वहीं, अब उनका अस्पताल जाते हुए वीडियो वायरल हुआ, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि दीपिका नियमित जांच के लिए अस्पताल गई हैं या वे आज-कल में खुशखबरी देने वाली हैं।

विज्ञापन
Pregnant Deepika Padukone and Ranveer Singh Arrive At HN Reliance hospital mumbai to ahead of baby arrival
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

अभिनेत्री अपनी गर्भावस्था की घोषणा करने के बाद काम से ब्रेक पर हैं। उन्हें आखिरी बार 'कल्कि 2898 एडी' के प्रचार कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए देखा गया था। फिल्म में उन्होंने प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। दीपिका के पास आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' है, जिसमें वे शक्ति शेट्टी के रूप में रोहित शेट्टी की पुलिस-यूनिवर्स में प्रवेश कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed