फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Preity Zinta: 'दिल से' के दिनों को याद करती दिखीं प्रीति, मनीषा को बताया अपना हीरो, बोलीं- मैं कभी नहीं..

Mon, 13 May 2024 01:10 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 13 May 2024 01:10 PM IST
विज्ञापन
Preity Zinta praising Manisha Koirala for Heermandi says you killed it You are such a powerhouse of talent
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के बारे में एक बात काफी मशहूर है कि दो अभिनेत्रियां कभी अच्छी सहेलियां नहीं हो सकती हैं। अक्सर मीडिया में भी दो हीरोइनों के बीच बढ़ती हुई तल्खियों की खबरें छपती रहती है, लेकिन आज हम आपको इन खबरों से अलग कुछ और बताने जा रहे हैं। इन दिनों मनीषा कोइराला अपने शो 'हीरामंडी' की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। दर्शकों को इस शो में उनका काम काफी पसंद आ रहा है। वहीं बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा प्रीति जिंटा ने मनीषा कोइराला की काफी तारीफ करती नजर आई हैं। आइए आपको बताते हैं प्रीति जिंटा ने 'मल्लिकाजान' के लिए क्या कुछ कहा है। 
Preity Zinta praising Manisha Koirala for Heermandi says you killed it You are such a powerhouse of talent
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम

मनीषा कोइराला 'हीरामंडी' में 'मल्लिकाजान' की भूमिका निभाते नजर आ रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कुछ तस्वीरों को साझा किया है। उनके उस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में प्रीति जिंटा ने उनके लिए काफी प्यारी बातें लिखी हैं।
Preity Zinta praising Manisha Koirala for Heermandi says you killed it You are such a powerhouse of talent
प्रीति जिंटा  मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रीति जिंटा ने मनीषा कोइराला के लिए लिखा है, 'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आज मैंने आपके शो 'हीरामंडी' को देखकर खत्म किया है और मैं आपसे यह कहना चाहती हूं कि आप टैलेंट की पॉवर हाउस हैं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Preity Zinta praising Manisha Koirala for Heermandi says you killed it You are such a powerhouse of talent
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम
'दिल से' स्टार आगे लिखती हैं, 'आप जितनी बेहतरीन कलाकार हैं, उससे भी ज्यादा बेहतरीन इंसान हैं। मैं कभी नहीं भूल सकती हूं अपनी फिल्म को और आपको। आपने जिस प्यार और उदारता से मुझे गले से लगाया था और मेरा स्वागत किया था वह क्षण आज भी मेरी यादों में एकदम ताजा है। आपने मुझे कभी महसूस ही नहीं होने दिया कि मैं न्यूकमर हूं'। 
विज्ञापन
Preity Zinta praising Manisha Koirala for Heermandi says you killed it You are such a powerhouse of talent
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रीति जिंटा ने शाहरुख खान और मनीषा कोइराला के साथ अपनी पहली फिल्म 'दिल से' में काम किया था। प्रीति 'दिल से' के दिनों को याद करते हुए लिखती हैं, 'आपने सेट पर मुझे एकबार भी एहसास नहीं करवाया कि आप सुपरस्टार हैं और मैं नई हूं। आप हमेशा मुझसे मुस्कुराते हुए ही मिलीं। आप मेरे लिए ऑफ भी हीरो हैं और सदा रहेंगी'।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed