फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा, इस वजह से दिया था नमस्ते वाला पोज

Tue, 17 Sep 2024 09:35 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 09:35 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में, लंदन में अपने पति निक जोनास के संगीत कार्यक्रम में शामिल हुईं। खास बात है कि ये वही जगह थी, जहां प्रियंका ने 24 साल पहले मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। प्रियंका ने अपनी एक ताजा सोशल मीडिया पोस्ट में उस पल को याद करते हुए कुछ बातें साझा की हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra big revelation about why she gave the Namaste pose after winning miss world competition
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें साझा की। इसके कैप्शन में उन्होंने बताया कि 24 साल पहले उन्हें इसी जगह पर मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उस दौरान इस जगह को मिलेनियम डोम कहा जाता था। उन्होंने लिखा कि वो अपने 18 साल के बचपन की उस याद को कभी नहीं भूल सकतीं।

Priyanka Chopra big revelation about why she gave the Namaste pose after winning miss world competition
निक जोनस और मालती - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

प्रियंका ने लिखा कि मैं उस वक्त बहुत उत्साहित थीं और साथ ही घबराई हुई भी थीं। मैं जितना अच्छा हो सकता था, उतना अच्छा दिखने की कोशिश करती थीं। उन्होंने 30 नवंबर 2000 को एक ऐसा दिन बताया, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएंगी। उन्होंने आगे लिखा कि हेमंत त्रिवेदी की उस खूबसूरत ड्रेस को वो पेंसिल हील्स के साथ-साथ पूरी शाम संभालने की कोशिश कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra big revelation about why she gave the Namaste pose after winning miss world competition
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा और मालती - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

उस दिन घबराहट के चलते प्रियंका को काफी पसीना आ रहा था, जिससे उनका बॉडी टेप टिक नहीं पाया था। एक खुलासा करते हुए प्रियंका ने बताया कि अगर उनके मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद की तस्वीरों को गूगल किया जाए, तो आप देखेंगे कि मैं नमस्ते कर रही हूं, लेकिन असल में मैं अपनी ड्रेस को ऊपर रखने की कोशिश कर रही थीं और मैं इसमें कामयाब हुईं और आखिरकार सब ठीक हो गया।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय को इस वजह से करना पड़ा था ट्रोलिंग का सामना, बोले- काम करना थोड़ा मुश्किल रहा

विज्ञापन
Priyanka Chopra big revelation about why she gave the Namaste pose after winning miss world competition
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा अगली बार 'द ब्लफ' फिल्म में नजर आएंगी। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा उन्हें इल्या नाइशुलर द्वार निर्देशित 'हेड्स ऑफ स्टेट' में भी देखा जाएगा। इसमें जॉन सीना और इदरीस एल्बा ने भी अभिनय किया है। मालूम हो कि मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका ने तमिल फिल्म 'थमिजन' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था।

Kangana Ranaut: जया बच्चन को लेकर अचानक बदल गए कंगना रनौत के सुर, दिग्गज अदाकारा की तारीफ में कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed