Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Priyanka Chopra to Deepika Padukone Katrina Kaif Alia Kareena Kapoor Shraddha Highest Paid bollywood Actress
{"_id":"682b6e7fc8d6f85ffd0cf781","slug":"priyanka-chopra-to-deepika-padukone-katrina-kaif-alia-kareena-kapoor-shraddha-highest-paid-bollywood-actress-2025-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Actress: प्रियंका चोपड़ा से दीपिका पादुकोण तक, फिल्मों के लिए तगड़ी फीस लेती हैं ये अभिनेत्रियां","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Actress: प्रियंका चोपड़ा से दीपिका पादुकोण तक, फिल्मों के लिए तगड़ी फीस लेती हैं ये अभिनेत्रियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 20 May 2025 12:58 AM IST
सार
Bollywood Actress: हाल ही में दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'स्पिरिट' में अपनी फीस को लेकर काफी सुर्खियां बटोरीं। कहा जा रहा है कि उन्होंने अच्छी खासी फीस ली है। इस बहाने जानते हैं, बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड अभिनेत्रियों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका-आलिया-दीपिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हाल ही में खबर आई कि दीपिका पादुकोण की एंट्री प्रभास अभिनीत फिल्म 'स्पिरिट' में हो गई है। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री ने मोटी फीस चार्ज की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने करीब 20 करोड़ रुपये लिए हैं। इस रकम के साथ वे बॉलीवुड की सर्वाधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों के लिस्ट में शामिल हो गई हैं। फिल्मों के लिए तगड़ी फीस लेने वाली अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं...
2 of 6
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रियंका चोपड़ा
भारत में सर्वाधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों के लिस्ट में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सबसे ऊपर हैं। हालांकि, पिछले छह वर्ष से उनकी कोई भारतीय फिल्म रिलीज नहीं हुई है। अब वे एस एस राजामौली की फिल्म SSMB29 में नजर आएंगी। इसमें वे महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने इस साउथ फिल्म के लिए करीब 30 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। भारतीय सिनेमा में यह किसी अभिनेत्री के लिए सबसे ज्यादा फीस हो सकती है, लेकिन हॉलीवुड में वे इससे भी ज्यादा फीस चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिटाडेल सीरीज के लिए उन्होंने करीब 41 करोड़ रुपये फीस ली।
3 of 6
कैटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हैं। फीस के मामले में भी वह हाइएस्ट पेड अदाकाराओं में शामिल हैं। वे विज्ञापनों के लिए करीब छह से सात करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना प्रति फिल्म करीब 10-12 करोड़ रुपये प्रति फीस लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का नाम भी लिस्ट में शामिल है। कपूर परिवार की बहू बन चुकीं आलिया प्रति फिल्म करीब 10 से 15 करोड़ रुपये फीस चार्ज कती हैं। इसके अलावा वे विज्ञापनों के लिए भी तगड़ी फीस वसूलती हैं।
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर
इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित कपूर परिवार की करीना कपूर बॉलीवुड की पावरहाउस स्टार हैं। शादी और मां बनने के बाद भी करियर को किस कदर आगे बढ़ाया जा सकता है, करीना ने इसका उदाहरण सेट किया है। फीस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे प्रति फिल्म करीब 8-18 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।