फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: विदेश में रहकर भी अपनी संस्कृति नहीं भूलीं देसी गर्ल, फिल्म 'द ब्लफ' के कवर पेज पर लिखा 'ओम'

Fri, 31 May 2024 07:11 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 31 May 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra wrote OM on the cover page of her upcoming film The Bluff shared photo on her instagram story
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा आज सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के बड़े नामों में से एक नाम है। 'देसी गर्ल' के नाम से मशहूर यह अदाकारा सच में दिल से देसी हैं। इस बात का सबुत गाहे-बगाहे उनके सोशल मीडिया हैंडल से नजर आता रहता है। आज अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी से कुछ ऐसा साझा किया है, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है। चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा क्या कर दिया है जो इतना वायरल हो रहा है ---
Priyanka Chopra wrote OM on the cover page of her upcoming film The Bluff shared photo on her instagram story
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से अमेरिका में रह रही हैं, लेकिन विदेश में रहने के बावजूद देसी गर्ल अपने संस्कारों को नहीं भूली हैं। इसका ताजा उदाहरण है उनकी आगामी फिल्म 'द ब्लफ' का कवर पेज। अभिनेत्री ने अपने ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है।
Priyanka Chopra wrote OM on the cover page of her upcoming film The Bluff shared photo on her instagram story
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द ब्लफ' का निर्देशन फ्रैंक ई फ्लावर्स करने जा रहे हैं। अभिनेत्री ने स्क्रिप्ट की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि अब फिल्म का काम शुरू होने जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कवर पेज के ऊपर नारंगी पेन से 'ओम' लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra wrote OM on the cover page of her upcoming film The Bluff shared photo on her instagram story
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका चोपड़ा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा के उस पोस्ट में दो नाम लिखा नजर आ रहा है जिसे देख कर पता चल रहा है  कि इस फिल्म प्रियंका चोपड़ा के किरदार का नाम 'एर्सेल' होगा।  
विज्ञापन
Priyanka Chopra wrote OM on the cover page of her upcoming film The Bluff shared photo on her instagram story
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्म 'द ब्लफ' के लिए उत्साहित नजर आ रही हैं। सूत्रों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। फिल्म 'द ब्लफ' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed