एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 31 May 2024 07:08 PM IST
सार
इस साल बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें आपको लव स्टोरी, पीरियड ड्रामा फिल्म, कॉमेडी, एक्शन-सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्में देखने को मिलेंगी। इस लिस्ट में शामिल है विक्की कौशल की छावा, कमल हासन की इंडियन 2, अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल के अलावा और भी कई शानदार फिल्में।
विज्ञापन
1 of 6
टॉप अपकमिंग फिल्में
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस साल बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें आपको लव स्टोरी, पीरियड ड्रामा फिल्म, कॉमेडी, एक्शन-सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्में देखने को मिलेंगी। इस लिस्ट में शामिल है विक्की कौशल की छावा, कमल हासन की इंडियन 2, अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल के अलावा और भी कई शानदार फिल्में।
2 of 6
छावा
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक ड्रामा 'छावा: द ग्रेट वॉरियर' फिल्म है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में 'छावा' के सेट से अभिनेता का लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। लोगों को विक्की का यह लुक बेहद पसंद भी आया। 'छावा: द ग्रेट वॉरियर' महान मराठा योद्धा की कहनी है। यह फिल्म महाराष्ट्र के इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित करेगी। 'छावा: द ग्रेट वॉरियर' का निर्माण दिनेश विजन और जियो स्टूडियोज द्वारा किया गया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना संभाजी की पत्नी येसुबाई की भूमिका में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'छावा' 6 दिसंबर 2024 को रिलीज हो सकती है।
3 of 6
धड़क 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
फिल्म 'धड़क 2' में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल निभाएंगे और इसका निर्देशन शाजिया इकबाल कर रही हैं। इसका निर्माण करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के तहत किया जाएगा। 'धड़क 2' की एक छोटी ही झलक करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। इसमें वीडियो में ग्रॉफिक्स के साथ लिखा था, ''एक था राजा, एक थी रानी, जात अलग थी खत्म कहानी।'' यह फिल्म 22 नवंबर 2024 को रिलीज हो सकती है। टीजर वीडियो के आधार पर देखा जाए तो यह एक लव स्टोरी है, जो सामाजिक प्रथाओं को चुनौती देती है। फिल्म में जाति और वर्गों में बंटे समाज की हकीकत को पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
'वेलकम टू द जंगल' एक मल्टी स्टारर फिल्म है। यह एक एक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। ;वेलकम' की तीसरी इंस्टॉलमेंट है 'वेलकम टू द जंगल'। अहमद खान की कॉमेडी ड्रामा 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल, लारा दत्ता, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी मीका सिंह, और भी कई कलाकार धमाल मचाते हुए नजर आएंगें। निर्देशक अहमद खान द्वारा निर्देशित, यह फिल्म ज्योति देशपांडे और फिरोज ए. नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
इंडियन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
कमल हासन की आगामी फिल्म 'इंडियन 2' 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। शंकर शनमुगम के निर्देशन में बन रही फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रशंसक सेनापति के रूप में कमल हासन को बड़े पर्दे पर वापस देखने के लिए उत्सुक हैं। कमल हासन ने 1996 की फिल्म 'इंडियन' में दो भूमिकाएं निभाई थीं, एक पिता की और एक उनके बेटे की। पिता को एक अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी के रूप में दिखाया गया था, जो देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सजग व्यक्ति के रूप में काम करते हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और अच्छी कमाई की। वहीं अब कहा जा रहा है कि 'इंडियन 2' में भाग एक की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।