थनुष साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता हैं, जिन्हें अभिनय के अलावा गायन और निर्देशन के लिए भी जाना जाता है। अपने करियर में बतौर अभिनेता कई शानदार फिल्में देने वाले धनुष, बतौर निर्देशक भी काफी सफल रहे हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'रायन' सिनेमाघरों में काफी सफल रही है। इस फिल्म को उन्होंने ही निर्देशित किया था। अब वह अपने निर्देशन वाली तीसरी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें प्रियंका मोहन भी नजर आने वाली हैं।
Priyanka Mohan: धनुष निर्देशित तीसरी फिल्म में दिखेंगी प्रिंयका मोहन, अभिनेत्री ने बताया कैसे मिली भूमिका
Priyanka Mohan in Dhanush's NEEK: अभिनेत्री प्रियंका मोहन साउथ के सुपरस्टार धनुष के निर्देशन वाली तीसरी फिल्म नीलावुकु एन मेल एन्नाडी कोबाम के एक गाने में नजर आएंगी। इस पर बात करते हुए उन्होंने बताया है कि उन्हें ये भूमिका कैसे मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूम मचा रहा है प्रियंका मोहन का नया गाना
वह साउथ की प्रतिभाशाली गायिकाओं में से एक हैं। प्रियंका, धनुष के निर्देशन वाली तीसरी फिल्म 'नीलावुकु एन मेल एन्नाडी कोबाम' में नजर आएंगी। इस फिल्म से अभिनेत्री प्रियंका मोहन का पहला सिंगल 'गोल्डन स्पैरो' अब यूट्यूब पर 50 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ धूम मचा रहा है। अब अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए बताया है कि कैसे उन्हें ये गाना मिला।
View this post on Instagram
'कैप्टन मिलर' में धनुष संग नजर आ चुकी हैं प्रियंका मोहन
अभिनेत्री इससे पहले धनुष के साथ 'कैप्टन मिलर' में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही धनुष उनसे अगली फिल्म नीलावुकु एन मेल एन्नाडी कोबाम को लेकर बात की थी। अभिनेत्री ने कहा, "कैप्टन मिलर की शूटिंग के दौरान धनुष 'नीलक' के बारे में बात कर रहे थे। एक दिन उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि फिल्म में एक खास गाना है। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं इसे करने में दिलचस्पी रखती हूं।"
Celebs Diwali Party: मान मेरी जान… पर आयुष्मान-ताहिरा का रोमांटिक डांस, इन सितारों ने भी डांस फ्लोर पर लगाई आग
प्रियंका मोहन ने आगे कहा, "मैंने अपनी सहमति देने में थोड़ा समय लिया। मैं पूरे वीडियो में मौजूद हूं। हमने अभी-अभी लिरिकल वीडियो रिलीज किया है, लेकिन इसमें एक हुक स्टेप है। टीम गाने के जरिए युवाओं को पेश करना चाहती थी।" अभिनेत्री ने आगे बताया कि गाने से जुड़ा एक और खास वीडियो है, जिसे फिल्म की रिलीज के समय में रिलीज किया जाएगा।”
Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान के निशाने पर आए करण वीर मेहरा, अभिनेता के दो तलाक पर किया सीधा कटाक्ष
21 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें गाना काफी पसंद आया। उनके अनुसार, टीम ने बिना किसी रिहर्सल के सिर्फ एक दिन में गाना शूट किया। बताते चलें प्रियंका इसके बाद जयम रवि की 'ब्रदर' में नजर आएगी, जो दिवाली पर रिलीज होने वाली है। वहीं, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता धनुष की तीसरी निर्देशित फिल्म 'नीलावुकु एन मेल एन्नाडी कोबाम' 21 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अनिका सुरेंद्रन, पाविश, प्रिया प्रकाश वारियर, मैथ्यू थॉमस, वेंकटेश मेनन, राबिया खातून और राम्या रंगनाथन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Raashi Khanna: शादी को लेकर क्या हैं राशि खन्ना के प्लान? 'द साबरमती रिपोर्ट' अभिनेत्री ने खुद दी जानकारी